1 मार्च का पंचांग: रवि प्रदोष व्रत से होगी महीने के पहले दिन की शुरुआत, जानें कब से लगेगा राहुकाल

1 मार्च का पंचांग: रवि प्रदोष व्रत से होगी महीने के पहले दिन की शुरुआत, जानें कब से लगेगा राहुकाल


नई दिल्ली, 28 फरवरी। नए महीने मार्च की शुरुआत बाबा भोलेनाथ के सबसे प्रिय दिन रवि प्रदोष व्रत के साथ हो रही है। माना जाता है कि प्रदोष व्रत रखने से पिछले पापों से भी छुटकारा मिल जाता है।

महीने में दो बार प्रदोष व्रत पड़ता है, ऐसे में यह तिथि हर शिव भक्त के लिए प्रिय है। आज की तिथि और मुहूर्त की बात करें तो 1 मार्च, वार रविवार का दिन शुभ रहने वाला है क्योंकि ये दिन भद्रा से मुक्त है और किसी भी नए काम की शुरुआत अच्छा मुहूर्त देखकर की जा सकती है। 1 मार्च को त्रयोदशी शाम 7 बजकर 09 मिनट तक रहेगी और उसके बाद चतुर्दशी शुरू हो जाएगी।

शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 19 मिनट से लेकर 6 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। अमृत काल मुहूर्त सुबह 6 बजकर 18 मिनट से लेकर अगली सुबह 7 बजकर 51 मिनट (2 मार्च) तक रहेगा। 1 मार्च के दिन की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 8 मिनट से लेकर 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, जबकि विजय मुहूर्त सुबह 5 बजकर 33 मिनट से लेकर 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

अशुभ मुहूर्त की बात करें तो 1 मार्च को राहुकाल शाम 4 बजकर 55 मिनट से लेकर 6 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 28 मिनट से लेकर 4 बजकर 55 मिनट तक रहेगा, जबकि यमगण्ड काल दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से लेकर 2 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त शाम 4 बजकर 49 मिनट से लेकर 5 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

रविवार के दिन रवि पुष्य योग भी लगने वाला है, जिसका मुहूर्त सुबह 6 बजकर 47 मिनट से लेकर 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। 1 मार्च को आडल योग नहीं लगने वाला है, लेकिन वर्ज्य मुहूर्त शाम 8 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। बात अगर रविवार के सूर्योदय की करें तो सूर्योदय सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 22 मिनट पर होगा, और चन्द्रोदय शाम 4 बजकर 17 मिनट पर होगा और अगले दिन सुबह 06 बजे (2 मार्च) तक रहेगा। रविवार के दिन दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा। इस दिशा में यात्रा करने से बचे।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,490
Messages
11,527
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top