प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के तुरंत बाद अमेर‍िका ने क‍िया इजरायल का रुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के तुरंत बाद अमेर‍िका ने क‍िया इजरायल का रुख


वॉशिंगटन, 27 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसरायल दौरे के तुरंत बाद अमेरिकी व‍िदेश मंत्री ने भी इजरायल की यात्रा की तैयारी की है। अमेर‍िकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को विदेश मंत्री मार्को रूबियो के 2-3 मार्च को इजरायल दौरे की घोषणा की।

विदेश विभाग के प्रमुख उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो 2-3 मार्च 2026 को इजरायल की यात्रा करेंगे। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य की रूपरेखा बताते हुए कहा क‍ि अमेरिकी विदेश मंत्री वहां क्षेत्रीय प्राथमिकताओं की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा करेंगे, जिनमें ईरान, लेबनान और गाजा के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की 20-सूत्रीय शांति योजना को लागू करने के जारी प्रयास शामिल हैं।

यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल अवीव दौरे के खत्म होने के तुरंत बाद हुई, जिसने भारत, इजरायल और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका का ध्यान खींचा था।

हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग के बयान में दोनों घटनाओं को जोड़ा नहीं गया, लेकिन टाइमिंग वेस्ट एशियन रीजन में एक्टिव डिप्लोमैटिक एंगेजमेंट को दिखाता है।

ट्रंप प्रशासन भारत को इस क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी मानता है, क्योंकि भारत के सभी संबंधित पक्षों के साथ मजबूत संबंध हैं।

रूबियो की चर्चाएं ईरान की क्षेत्रीय भूमिका, लेबनान की नाजुक स्थिति और गाजा से संबंधित कूटनीतिक प्रयासों पर केंद्रित रहने की संभावना है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की “गाजा के लिए 20-सूत्रीय शांति योजना” का उल्लेख इस बात का संकेत है कि वाशिंगटन क्षेत्र को स्थिर करने के उद्देश्य से एक निर्धारित रूपरेखा पर आगे बढ़ रहा है।

अमेरिका लंबे समय से इजरायल का सबसे करीबी सहयोगी रहा है और पश्चिम एशिया की कूटनीति में गहराई से शामिल है।

गाजा ने पिछले एक दशक में बार-बार संघर्षों का सामना किया है, जिसके कारण वाशिंगटन और अन्य अंतरराष्ट्रीय पक्षों की लगातार भागीदारी बनी रही है।

भारत, इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति और महत्वाकांक्षी सहयोग के उद्देश्य से एक नए समूह आई2यू2 का गठन किया है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,317
Messages
11,354
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top