शी चिनफिंग ने सीपीसी पोलित ब्यूरो की बैठक में 14वीं पंचवर्षीय योजना की उपलब्धियां और 15वीं पर किया गहन मंथन

शी चिनफिंग ने सीपीसी पोलित ब्यूरो के सम्मेलन की अध्यक्षता की


बीजिंग, 27 फरवरी। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो ने शुक्रवार को सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें राज्य परिषद द्वारा 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे पूर्णाधिवेशन में समीक्षा के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले 15वीं पंचवर्षीय योजना के मसौदे और सरकारी कार्य रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया गया। सीपीसी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने सम्मेलन की अध्यक्षता की।

सम्मेलन में कहा गया है कि 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान जटिल अंतर्राष्ट्रीय स्थिति और घरेलू सुधार, विकास व स्थिरता के कठिन कार्य के सामने शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी की केंद्रीय समिति ने सभी नागरिकों के साथ पार्टी और देश के विकास में नई बड़ी उपलब्धि प्राप्त की। पांच सालों के प्रयास के बाद 14वीं पंचवर्षीय योजना में निर्धारित मुख्य लक्ष्य और मिशन पूरे हो चुके हैं। चीन की आर्थिक, वैज्ञानिक और व्यापक राष्ट्रीय क्षमता एक नए स्तर पर पहुंच गई है। चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण के नए मजबूत कदम आगे बढ़े। दूसरे शताब्दी लक्ष्य की ओर नई यात्रा की अच्छी शुरुआत मिली।

सम्मेलन में कहा गया है कि 15वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि बुनियादी तौर पर समाजवादी आधुनिकीकरण की प्राप्ति के लिए आधार मजबूत करने और संपूर्ण प्रयास करने के लिए महत्वपूर्ण अवधि है। 15वीं पंचवर्षीय योजना का कार्यान्वयन चीन में उच्च गुणवत्ता वाला आर्थिक व सामाजिक विकास बढ़ाने और समाजवादी आधुनिकीकरण की प्राप्ति के लिए ज्यादा मजबूत आधार तैयार करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

सम्मेलन में कहा गया है कि इस साल का सरकारी कार्य बेहतर बनाने के दौरान विकास की नई विचारधारा का पूर्ण कार्यान्वयन करना होगा। अधिक सक्रिय वित्तीय नीति और उचित रूप से ढीली मौद्रिक नीति लागू करने के साथ मजबूत घरेलू बाजार का निर्माण किया जाना होगा। इसके साथ उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार कर व्यापक ग्रामीण पुनरोत्थान को बढ़ावा दिया जाना होगा।

सम्मेलन में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,317
Messages
11,354
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top