बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएं! डॉ. रूबी नाज भट्टी बोलीं- एचपीवी टीका सुरक्षित, अब मुफ्त लगवाएं

पुंछ : एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित, बच्चियों को जरूर लगवाएं- डॉ. रूबी नाज भट्टी


पुंछ, 27 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर और राजस्थान से महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में डिप्टी सीएमओ डॉ. रूबी नाज भट्टी की देखरेख में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस अभियान को लेकर डॉ. रूबी नाज भट्टी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के बड़े आभारी हैं कि उन्होंने हमारी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए इस टीकाकरण अभियान को शुरू करने का फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन हमारी बेटियों और बच्चियों के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। यह वैक्सीन पहले निजी क्षेत्र में उपलब्ध थी। मैंने अपनी दो बेटियों को हजारों रुपए खर्च कर दो-दो डोज लगवाई हैं। अब यह पूरे देश में 14-15 वर्ष की बच्चियों को मुफ्त लगाई जाएगी।

लोगों से अपील करते हुए डॉ. रूबी नाज भट्टी ने कहा कि सभी लोग अपनी 14-15 वर्ष आयु की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीका लगवाएं, क्योंकि भारत में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर से सबसे अधिक मौतें हो रही हैं। यह एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की।

डॉ. रूबी नाज भट्टी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर बहुत सामान्य हो चुका है। यह भारत में महिलाओं की मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण बन चुका है। उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस वैक्सीन से डरें नहीं, घबराएं नहीं। बच्चियों की सुरक्षा के लिए इसे जरूर लगवाएं।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह के भ्रामक वीडियो साझा किए जा रहे हैं। मैं खुद दो बच्चियों की मां हूं और उन्हें यह टीका लगवा चुकी हूं। ऐसे वीडियो पर भरोसा न करें। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। हमारे डॉक्टरों से बातचीत कर सकते हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत के साथ ही देश के अन्य भागों की तरह पुंछ में भी टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
11,259
Messages
11,296
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top