दिल्ली: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज

दिल्ली: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज


नई दिल्ली, 11 जनवरी। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत में सुधार के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सोनिया गांधी को चेस्ट इन्फेक्शन के कारण ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने की वजह से 5 जनवरी 2026 की शाम को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनका इलाज डॉ. अरूप बसु (सीनियर कंसल्टेंट चेस्ट मेडिसिन) की देखरेख में चल रहा था।

सर गंगाराम अस्पताल ने रविवार को सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि उनको 5 जनवरी 2026 की शाम को डॉ. अरूप बसु (सीनियर कंसल्टेंट चेस्ट मेडिसिन) की निगरानी में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज छाती में संक्रमण के कारण ब्रोंकियल अस्थमा के बिगड़ने पर किया गया।

सर गंगाराम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, इलाज के प्रति उनकी प्रतिक्रिया अच्छी रही और वे स्वस्थ हो रही हैं। उन्हें आज शाम 5 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और आगे का इलाज घर पर जारी रखने की सलाह दी गई है।

इससे पहले अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि सोनिया गांधी को सोमवार रात करीब 10 बजे सांस लेने में तकलीफ होने के बाद भर्ती कराया गया था। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि ठंड और राजधानी में व्याप्त वायु प्रदूषण के मिले-जुले प्रभाव के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था।

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी और इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

बयान में कहा गया कि इलाज का उन पर अच्छा असर हो रहा है और उन्हें एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक दवाएं दी जा रही हैं।

इससे पहले जून 2025 में, पेट में गंभीर इन्फेक्शन होने के बाद भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि, चार दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उसी महीने शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में उनका रूटीन हेल्थ चेक-अप हुआ।

सोनिया गांधी पिछले दिसंबर में 79 वर्ष की हो गईं।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
927
Messages
1,005
Members
13
Latest member
Jay
Back
Top