अंजना सिंह की 'दक्षिण भारतीय बहू' अब यूट्यूब पर मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

अंजना सिंह की 'दक्षिण भारतीय बहू' अब यूट्यूब पर मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म


मुंबई, 27 फरवरी। भोजपुरी सिनेमा में अक्सर फिल्में उत्तर प्रदेश और बिहार की पारिवारिक कहानियों पर आधारित होती हैं, लेकिन इस बार अभिनेत्री अंजना सिंह पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'दक्षिण भारतीय बहू' लेकर आ रही हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो यूपी के लड़के से शादी करती है।

21 फरवरी को टेलीविजन प्रीमियर हुआ था, जिसमें दर्शकों की तरफ से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसी को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज करने का फैसला किया।

अभिनेत्री अंजना सिंह ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म के दोबारा रिलीज होने की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का क्लिप शेयर किया। उन्होंने लिखा, "28 फरवरी, शनिवार, सुबह 8 बजे बी4यू यूट्यूब चैनल पर फिल्म 'दक्षिण भारतीय बहू' का यूट्यूब प्रीमियर होगा।"

प्रवीण कुमार गुडुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को संदीप सिंह और अविनाश रोहरा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अंजना सिंह एक दक्षिण भारतीय बहू के किरदार में नजर आएंगी, जबकि राकेश बाबू उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में अमित शुक्ला, विद्या सिंह, प्रेम दुबे, अनु ओझा, प्रकाश जैस, राम बाबू कंचेर्ल, जया नायडू और जया राव जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत ओम झा ने कंपोज किया है और गाने अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं।

फिल्म की कहानी एक दक्षिण भारतीय लड़की की है, जो यूपी के एक लड़के से लव मैरिज करती है। शादी के बाद उसे उत्तर प्रदेश की भाषा, खान-पान की आदतें, रस्में-रिवाज और रोजमर्रा की बोलचाल बिल्कुल समझ नहीं आतीं। इससे घर में कई कॉमेडी सीन बनते हैं। कभी-कभी स्थिति इतनी मजेदार हो जाती है कि दर्शक हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं, तो कभी भावुक पल भी आते हैं, जहां सहानुभूति जागती है।

फिल्म के जरिए सांस्कृति अंतर को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाने का प्रयास किया गया है और दोनों तरफ के लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश भी की गई है। फिल्म अब यूट्यूब चैनल पर 28 फरवरी से स्ट्रीम होगी, जिसका दर्शक भरपूर आनंद ले सकेंगे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top