युवाओं के लिए एचएलएल में मैनेजमेंट ट्रेनी के 40 पदों पर सुनहरा मौका, अंतिम तिथि 10 मार्च

एचएलएल ने निकाली मैनेजमेंट ट्रेनी वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च


नई दिल्ली, 27 फरवरी। मेडिकल क्षेत्र में शानदार करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय स्वास्थ्य उत्पाद निर्माण कंपनी, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के विभिन्न 40 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एचएलएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

एचएलएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी के जिन पदों पर आवेदन मांगे हैं, उनमें इंजीनियरिंग के 17, फार्मा के 6, मार्केटिंग के 10, ह्यूमन रिसोर्स के 2, सोशल वर्क के 1, डाटा एनालिस्ट का 1 और हॉस्पिटल मैनेजमेंट के 3 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 फरवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार, बीई/बीटेक, बीफार्म, एमबीए, एमएसडब्ल्यू, पीजीडीबीएम, एमआईबी, एमपीआईबी, पीजीडीपीएम, एमए, एमएचआरएम, बीएससी (गणित/सांख्यिकी) या विज्ञान में ग्रेजुएशन के साथ एमबीए (अस्पताल प्रबंधन) में पूर्णकालिक डिग्री न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत तय हैं।

मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए 1,180 रुपए है। एससी, एसटी और पीडब्लू वर्ग के अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

एचएलएल की ओर से सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), प्रीलिमनरी इंटरव्यू, मानसिक स्वास्थ्य जांच और फाइनल इंटरव्यू के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचएलएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,129
Messages
11,166
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top