रायपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार में पाइप गैस परियोजना शुरू, सीएम साय बोले- विकास को मिलेगी नई रफ्तार, हर घर होगा रोशन

रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार में पाइप गैस परियोजना शुरू, विकास को मिलेगी नई रफ्तार: सीएम विष्णु देव साय


रायपुर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को कहा कि हमारी सरकार राज्य में विकास की गति को तीव्र करने की दिशा में काम कर रही है। हम लोग विकास के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इसी से प्रदेश में सकारात्मक माहौल का जन्म होगा।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ में इसी विकास की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज रायपुर और बलौदाबाजार जिले में लोगों और उद्योगपतियों को पाइप द्वारा गैस पहुंचाने की दिशा में परियोजना का शुभारंभ किया गया, जिसे जल्द ही जमीन पर उतारा जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी लोगों तक निर्बाध रूप से गैस पहुंच सके। इस तरह से बुनियादी सरंचना को मजबूत करने से प्रदेश में विकास की गति तीव्र होगी और समाज में अंतिम पंक्ति तक मौजूद लोगों को विकास का लाभ पहुंच सकेगा। जब हम छोटे छोटे विकास से संबंधित कामों को लेकर गंभीर रहेंगे, तभी हम जाकर किसी बड़े व्यापक सकारात्मक परिवर्तन की कल्पना कर सकेंगे। इसी को देखते हुए हमारी सरकार ने यह कदम उठाने का फैसला किया है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं इन तीनों जिलों के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस पहल के बाद अब इन तीनों जिलों के लोगों तक पाइप द्वारा गैस पहुंचेगी। पूनम चौबे छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्हें पाइप से गैस मिली। इस खास मौके पर मैं उन्हें बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस कदम से प्रदेश में गैस प्राप्त करने वाले लोगों की लागत में भी कटौती होगी। आगामी दिनों में लोगों को उन्हें इस संबंधित कई लाभ मिल सकेंगे। मैं समझता हूं कि यह विकास की दिशा में उठाया गया एक बहुत बड़ा कदम है, जिसे निश्चित तौर पर शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top