मध्य प्रदेश विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर सियासी घमासान! उमंग सिंघार ने तत्काल चर्चा की उठाई मांग

मध्य प्रदेश विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर चर्चा हो : उमंग सिंघार


भोपाल 27 फरवरी। मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस ने कैग रिपोर्ट पर चर्चा कराए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा विधानसभा अध्यक्ष तोमर को एक पत्र लिखा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि लोकायुक्त तथा नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) के प्रतिवेदनों पर चर्चा कराई जाए। सिंघार ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि लोकायुक्त एवं नियंत्रक महालेखा परीक्षक के प्रतिवेदनों पर अब तक चर्चा नहीं हो सकी है। जनहित एवं पारदर्शिता की दृष्टि से इन महत्वपूर्ण प्रतिवेदनों पर विधानसभा में चर्चा कराई जाए, ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, "मध्य प्रदेश विधानसभा में लोकायुक्त एवं नियंत्रक महालेखा परीक्षक के महत्वपूर्ण प्रतिवेदनों पर अब तक विस्तृत चर्चा न होना अत्यंत गंभीर विषय है। ये प्रतिवेदन शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए तैयार किए जाते हैं, लेकिन चर्चा के अभाव में जनहित के अनेक मुद्दे लंबित रह जाते हैं और लोकतांत्रिक जवाबदेही प्रभावित होती है। विधानसभा अध्यक्ष महोदय से पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि संबंधित विषयों पर सकारात्मक चर्चा कराई जाए।"

दरअसल, राज्य में विभिन्न विभागों में कमियां और गड़बड़ी को लेकर कैग रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है। कांग्रेस इन कमियों को आमजन के सामने लाना चाहती है और सरकार को घेरने की उसकी मंशा है, इसलिए कांग्रेस कोशिश कर रही है कि कैग की रिपोर्ट पर चर्चा हो तो वह सरकार और सरकारी महकमे को घेर सके।

राज्य विधानसभा का सत्र चल रहा है और इस दौरान कांग्रेस लगातार मोहन यादव सरकार के साथ सरकारी मशीनरी पर सवाल उठा रही है। राज्य में जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग से लेकर गृह विभाग की कार्य प्रणाली पर कांग्रेस के हमले जारी हैं। अब कांग्रेस की कोशिश यही है कि कैग रिपोर्ट के जरिए सरकार को कटघरे में खड़ा किया जाए।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
11,138
Messages
11,175
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top