अंजलि राघव ने 'सिलाई' गाने के प्रमोशन में अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, लाखों हुए दीवाने

नए गाने ‘सिलाई’ के प्रमोशन में जुटीं अंजलि राघव, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो


मुंबई, 26 फरवरी। हरियाणवी एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर और सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि राघव ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने नए हरियाणवी गाने 'सिलाई' को प्रमोट करते नजर आई।

वीडियो में अंजली अपने नए सॉन्ग पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने काले रंग का एक बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहना हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'सिलाई' गाना अब रिलीज हो गया है। रील बनाइए और मुझे टैग कीजिए दोस्तों। आप सभी को ढेर सारा प्यार।" अंजलि के इस पोस्ट पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज, लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं।

अभिनेत्री का नया हरियाणवी एल्बम ‘सिलाई’ बीते दिन यूट्यूब चैनल 'नव हरियाणवी' पर रिलीज हुआ। वीडियो पर एक ही दिन में 10 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं, जिसमें अंजलि जबरदस्त एक्टिंग के साथ शानदार डांस करते नजर आ रही हैं।

एल्बम 'सिलाई' को अमित सैनी रोहतकिया ने अपनी दमदार आवाज दी है। वहीं, वीडियो में अंजलि राघव के साथ अमित सैनी रोहतकिया लीड रोल में नजर आ रहे हैं। गाने के बोल एंडी दहिया ने लिखे हैं। संगीत गुलशन म्यूजिक ने दिया है और गाने के निर्देशक अमित चौधरी हैं।

अंजलि राघव एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से अपनी सुपरहिट हरियाणवी म्यूजिक एल्बम के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने हरियाणवी गानों में काम करने के साथ बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह जैसे सुपरहिट कलाकार के साथ काम किया है।

अंजलि राघव का जन्म 6 जून, 1992 को दिल्ली में हुआ था। यह मुख्य रूप से शानदार अभिनय के साथ अपनी खूबसूरती और डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री बॉलीवुड फिल्म तेवर में एक छोटी भूमिका निभा चुकी हैं। इसी के साथ ही वह 'कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा' नामक एक टेलीविजन शो में भी काम कर चुकी हैं।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,933
Messages
10,970
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top