पश्चिम बंगाल के हॉस्टल में भयानक मंजर! कई दिनों से सड़े मेडिकल छात्र का शव मिला, हड़कंप

पश्चिम बंगाल के हॉस्टल के कमरे से मेडिकल छात्र का सड़ा हुआ शव बरामद


कोलकाता, 26 फरवरी। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कल्याणी जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के एक कमरे से गुरुवार को एक मेडिकल छात्र का सड़ा हुआ शव बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान कल्याणी जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र पुलक हलदर के रूप में हुई है। वह दक्षिण 24 परगना जिले के मोगरहाट का निवासी था।

सूत्रों के अनुसार, पुलक को आखिरी बार 20 फरवरी को हॉस्टल कैंटीन में खाना खाने जाते हुए देखा गया था। तब से वह हॉस्टल परिसर से बाहर नहीं निकला और न ही उसे साथी छात्रों या हॉस्टल अधिकारियों ने देखा।

गुरुवार को उसके छात्रावास के कमरे से दुर्गंध आ रही थी। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़कर खोला गया और उसका सड़ा हुआ शव मिला।

पुलिस को तुरंत सूचना दी गई और कल्याणी पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है और यह निर्धारित किया जाना बाकी है कि मौत आत्महत्या, हत्या या अन्य किसी कारण से हुई है। छात्र के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

सूत्रों का दावा है कि आरजी कर दुष्कर्म और हत्या कांड से संबंधित विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलक को कथित तौर पर अन्य छात्रों द्वारा परेशान किया जा रहा था। यह भी आरोप लगाया गया है कि उसे पढ़ाई में कठिनाई हो रही थी, हालांकि इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छात्र की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं, और पुलिस ने घटना के आसपास की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक सोमज्योति बनर्जी ने बताया, "मुझे पता चला कि छात्र दरवाजा नहीं खोल रहा था। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आई और दरवाजा तोड़कर अंदर से सड़ा हुआ शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।"

छात्रावास में रहने वाले अन्य छात्रों से पता चला कि पुलक कमरे में अकेला रहता था।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top