टी20 वर्ल्ड कप: अभिषेक के बाद पंड्या की तूफानी फिफ्टी, जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रन का टारगेट

टी20 वर्ल्ड कप: अभिषेक के बाद पंड्या की तूफानी फिफ्टी, जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रन का टारगेट


चेन्नई, 26 फरवरी। भारत ने जिम्बाब्वे को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में जीत के लिए 256 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगी।

गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। भारत को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों खिलाड़ियों ने 3.4 ओवरों में 48 रन जोड़े। संजू 15 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 72 रन जोड़े। ईशान ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 38 रन बनाए, जिसके बाद अभिषेक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े।

अभिषेक 30 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कप्तान सूर्या ने 13 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाए।

तिलक वर्मा ने हार्दिक पंड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को 256 के स्कोर तक पहुंचाया, जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले भारत ने साल 2007 में इंग्लैंड के विरुद्ध 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे।

पांड्या 23 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 50 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 44 रन की नाबाद पारी खेली।

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top