तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले चुनाव आयोग ने कसी कमर, दलों से मांगे अहम सुझाव

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की


चैन्नई, 26 फरवरी। चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर तमिलनाडु में चुनाव की तैयारी का विस्तृत और व्यापक अवलोकन किया।

इस दौरान आयोग ने तमिलनाडु के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी राय और सुझाव मांगे। इसमें आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, नाम तमिलर काची और विदुथलाई चिरुथिगल काची जैसे दल शामिल थे।

राजनीतिक दलों ने मतदाता सूचियों की गहन समीक्षा और उनके शांतिपूर्ण संचालन की सराहना की। साथ ही, उन्होंने चुनाव के दौरान मनी पावर के इस्तेमाल और फ्रीबीज बांटने पर रोक लगाने, गड़बड़ी रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड की संख्या बढ़ाने और चुनाव की तारीखें तय करते समय आने वाले त्योहारों का ध्यान रखने की मांग की। इन सभी सुझावों पर विचार करने का भरोसा मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिलाया और यह स्पष्ट किया कि चुनाव हमेशा कानून के अनुसार फ्री, फेयर और ट्रांसपेरेंट तरीके से होंगे।

समीक्षा के दौरान आयोग ने चुनाव की योजना, ईवीएम मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स, चुनाव स्टाफ की ट्रेनिंग, जब्ती, लॉ एंड ऑर्डर, वोटर अवेयरनेस और आउटरीच गतिविधियों सहित सभी पहलुओं का विस्तार से निरीक्षण किया। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को सभी गतिविधियों में निष्पक्षता बनाए रखने और किसी भी प्रकार के लालच या दबाव से बचने के लिए कड़े निर्देश दिए।

चुनाव अधिकारियों को विशेष रूप से पोलिंग स्टेशनों पर वोटरों की सुविधा और पहुंच सुनिश्चित करने, स्टाफ को अच्छी ट्रेनिंग देने और सभी चुनावी प्रक्रियाओं के बारे में पूरी जागरूकता बनाए रखने का निर्देश भी दिया गया। इसके साथ ही आयोग ने सभी अधिकारियों को यह भी याद दिलाया कि चुनाव के दौरान कानूनों, नियमों और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों से किसी भी तरह का विचलन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी तरह की अनियमितता को जीरो टॉलरेंस के साथ देखा जाएगा।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां समय पर और प्रभावी ढंग से पूरी की जाएंगी और मतदान पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न होगा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top