गुलशन देवैया का बेबाक बयान: "कपड़े सिर्फ फैशन या ट्रेंड्स नहीं, बल्कि मेरी शख्सियत और पहचान का प्रतिबिंब हैं"

मेरे लिए कपड़े सिर्फ ट्रेंड्स या फैशन नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति का जरिया: गुलशन देवैया


नई दिल्ली, 26 फरवरी। एक्टर गुलशन देवैया अपने यूनिक और बोल्ड फैशन स्टाइल के लिए मशहूर हैं। हालांकि, उनका मानना है कि वह कभी फैशन या ट्रेंड्स को फॉलो करते हुए कपड़ों का चुनाव नहीं करते हैं, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी ही स्टाइलिश है।

उन्होंने कहा कि वह कभी भी किसी पल या ट्रेंड को खुश करने के लिए कपड़े नहीं पहनते। फैशन उनके लिए सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी को एक्सप्रेस करने का तरीका है।

गुलशन ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, “फैशन मेरी जिंदगी में एक्टिंग से भी पहले आया था। मैंने एनआईएफटी से फैशन की पढ़ाई की है। मेरे लिए कपड़े ट्रेंड्स के पीछे भागने के बजाय हमेशा अपनी पहचान से जुड़े रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं किसी दायरे में फिट होने या किसी खास मौके को इम्प्रेस करने के लिए कपड़े चुनने के आइडिया से कभी कम्फर्टेबल नहीं रहा। मैं वही पहनता हूं जो मुझे नेचुरल लगे, जिसमें मैं आरामदायक महसूस करूं और जो मुझे खुद को एक्सप्रेस करने में मदद करे।”

गुलशन का मानना है कि ट्रेंड्स और ब्रांड्स तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन पर्सनल स्टाइल जिंदगी के अनुभवों के साथ विकसित होता रहता है। इसके लिए वह अक्सर नई चीजों को ट्राई करने में विश्वास रखते हैं और उन्हें करना पसंद करते हैं। वह कहते हैं, “जब तक स्टाइल ईमानदार, मजेदार और मेरे मन के हिसाब जैसा लगता है, मैं खुश रहता हूं।”

गुलशन हाल ही में खूबसूरत रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘ऐसे ना हमको’ में नजर आए। इस गाने को मशहूर गीतकार-संगीतकार स्वानंद किरकिरे ने बनाया और इसमें गुलशन का साथ सैयामी खेर ने अभिनय किया। गुलशन ने इस कोलेबोरेशन को क्रिएटिव जर्नी का अगला कदम बताया।

उन्होंने कहा, “सैयामी के साथ काम करना, उनके साथ समय बिताने का अनुभव काफी अच्छा और बेहतरीन रहा। वह बेहतरीन कलाकार के साथ अच्छी इंसान भी हैं। हमारी दोस्ती और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री शानदार है। मुझे जब काम करने का मौका मिला तो मैंने तुरंत इस ऑफर को स्वीकार कर लिया।”
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top