एसईसीआई में प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! मैनेजर, इंजीनियर समेत कई पदों पर 23 मार्च तक करें आवेदन

एसईसीआई में मैनेजर-इंजीनियर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च


नई दिल्ली, 26 फरवरी। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) ने मैनेजर, इंजीनियर सहित विभिन्न 19 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एसईसीआई की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 मार्च को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई करने की सोच रहे हैं, वे एसईसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

एसईसीआई ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट्स) और मैनेजर (फाइनेंस) का एक-एक पद, सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर के 3, जूनियर अकाउंटेंट/सुपरवाइजर के 2, सीनियर इंजीनियर (ओएंडएम) के 3 और सीनियर कंसलटेंट (बिजनेस डेवलपमेंट) के 9 पद शामिल हैं।

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक (इलेक्ट्रिकल/सिविल/मैकेनिकल/ईईई), सीए/सीएमए, एमबीए-फाइनेंस, एमकॉम/बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ अभ्यर्थियों के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 28 से 55 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार 500 से 1,000 रुपए के बीच ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसके बाद ही उनके रजिस्ट्रेशन को स्वीकार किया जाएगा।

एसईसीआई की ओर से जारी पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पोस्ट वाइज 22,000 से 2,80,000 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसईसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगी गई सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें फिर एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top