मेधा कुलकर्णी का ममता पर हमला: देश के अच्छे कामों से लगती है मिर्ची, सिंहासन डोल रहा अब

देश में हो रहे हर अच्छे काम पर ममता बनर्जी को लगती है मिर्चीः मेधा कुलकर्णी


पुणे, 26 फरवरी। पुणे में विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक कूटनीति की प्रशंसा की और सावरकर को सच्चा देशभक्त बताया। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा।

आईएएनएस से बातचीत में मेधा कुलकर्णी ने कहा, "सावरकर के विचारों से हमें प्रेरणा मिले, इसलिए उनके स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सावरकर की किताबें पढ़ना अच्छा लगता है। उन्होंने कहा था, 'देह और देव के बीच में देश आता है। देश के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारी है, जिसे हमें निभाना है।"

केरल का नाम बदलने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए मेधा कुलकर्णी ने कहा, "ममता बनर्जी का सिंहासन अब डोल चुका है। उनके सिंहासन छोड़ने का समय नजदीक आ गया है। केरल का असली नाम केरलम ही है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से आधिकारिक कर दिया है। इस पर ममता बनर्जी को क्यों मिर्ची लग रही है? ममता बनर्जी देश में हो रहे हर अच्छे कार्य का विरोध करती हैं। एसआईआर और घुसपैठियों को भगाने की बात का भी विरोध करती हैं। पश्चिम बंगाल अब जागरूक हो चुका है; जल्द ही ममता कुछ बोल नहीं सकेंगी, ऐसी स्थिति में आ जाएंगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हाल ही में कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है। इस पर मेधा कुलकर्णी ने कहा, "सनातन ही हिंदू धर्म है। हिंदू संस्कृति हमारी जीवन पद्धति है। दिग्विजय सिंह के बयान हमारे लिए कोई मायने नहीं रखते।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को लेकर भाजपा सांसद ने कहा, "पीएम मोदी जिस देश में जाते हैं, वहां भारत का विचार लेकर जाते हैं। इजरायल कर्मठ देश है, जो अपने अस्तित्व के लिए झगड़ता रहा है। भारत और इजरायल के संबंध बहुत अच्छे रहे हैं। नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो इजरायल के दौरे पर गए हैं। इजरायल में मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री विश्व में सबसे अधिक प्रसिद्ध नेता हैं। हमें उम्मीद है कि वे इजरायल से भारत के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव लेकर आए हैं।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top