हावड़ा हत्याकांड: सौमित्र खान का सनसनीखेज दावा, टीएमसी विधायक पर हत्यारों से मिलीभगत, विदेशी नागरिकों की भी साजिश

हावड़ा में दिनदहाड़े हुई हत्या में टीएमसी विधायक की भूमिका को नकारा नहीं जा सकताः सौमित्र खान


हावड़ा, 26 फरवरी। हावड़ा के पिलखाना इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े हुई रियल एस्टेट डेवलपर की हत्या को लेकर भाजपा नेता सौमित्र खान ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और विदेशी नागरिकों को दोषी ठहराया है। इसके साथ ही टीएमसी के विधायक पर मुख्य आरोपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है।

भाजपा नेता सौमित्र खान ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "तृणमूल कांग्रेस की सरकार किसी संप्रदाय की नहीं है। रियल एस्टेट डेवलपर की हत्या करने वाला अफगान का है। ममता बनर्जी अफगानिस्तानी और बांग्लादेशियों को बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल में ले आई हैं। यही लोग ममता बनर्जी की सरकार चला रहे हैं। इसलिए एसआईआर का विरोध कर रही थीं।"

वहीं, उत्तरी हावड़ा के टीएमसी विधायक गौतम चौधरी के साथ आरोपी की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने पर सौमित्र खान ने कहा कि इस हत्या के पीछे बहुत बड़ी साजिश है।

दरअसल, आरोप है कि हावड़ा के गोलाबाड़ी के पिलखाना इलाके में बुधवार को रोहित हुसैन और हारून खान ने 27 वर्षीय सौफिक खान को सड़क पर बेहद करीब से गोली मार दी। इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति शफीक से आमने-सामने बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरा व्यक्ति शफीक के पीछे चला गया। अचानक, उनमें से एक ने पीछे से बंदूक निकाली और शफीक के सिर में गोली मार दी। शफीक के गिरते ही लगातार कई गोलियां चलाईं और भाग गए। शफीक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शफीक बुधवार सुबह तड़के सड़क किनारे खाना लेने आए थे। इसी समय हमला हुआ।

दिनदहाड़े हुए हत्या के बाद भाजपा नेता ममता सरकार को घेर रहे हैं और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी कर रहे हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top