'विष्णु विन्यासम' की लंबाई का अनोखा खुलासा: श्री विष्णु बोले- फिल्म 'डाइट' पर, पर मिलेगा 'पैसा वसूल' मनोरंजन

एक्टर ने अनोखे अंदाज में फिल्म 'विष्णु विन्यासम' की रनटाइम का किया खुलासा


हैदराबाद, 26 फरवरी। तेलुगु अभिनेता श्री विष्णु एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'विष्णु विन्यासम' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है और अब खुद अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी साझा की है।

श्री विष्णु ने बताया कि उनकी आने वाली यह फिल्म भले ही छोटी हो, लेकिन मनोरंजन के मामले में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ेगी।

अभिनेता का दावा है कि दर्शकों को थिएटर में बैठकर पूरी तरह पैसा वसूल अनुभव मिलेगा।

श्री विष्णु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर फिल्म की कुल अवधि का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 'विष्णु विन्यासम' का रन टाइम 1 घंटा 59 मिनट है।

अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में पोस्ट में लिखा, "फिल्म की लंबाई थोड़ी डाइट पर है, लेकिन इसमें मिलने वाला मनोरंजन पूरे भोजन और ऊपर से मिठाई जैसा होगा। फिल्म देखने के बाद दर्शक मुस्कुराते हुए थिएटर से बाहर निकलेंगे और दोबारा इसे देखने की इच्छा करेंगे। आप अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में आएं और फिल्म का आनंद लें।''

फिल्म का निर्देशन यदुनाथ मारुति राव ने किया है। यह फिल्म श्री सुब्रह्मण्येश्वर सिनेमाज के बैनर तले बन रही तीसरी प्रस्तुति है। निर्माता सुमंत नायडू ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है, जबकि साई कृष्णा बोब्बा और रामाचारी एम सह-निर्माता के रूप में इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।

फिल्म के निर्माताओं ने इसके टाइटल को भी एक खास और दिलचस्प अंदाज में पेश किया था। टाइटल का खुलासा एक स्टाइलिश एनिमेटेड वीडियो के जरिए किया गया था, जिसमें कहानी की पृष्ठभूमि की हल्की-सी झलक भी दिखाई गई। यह वीडियो शहरी माहौल पर आधारित था, जिसमें श्री विष्णु को एक खास येलो बाइक पर शहर की सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाया गया। वीडियो के आखिर में 'नो ब्रेक्स– जस्ट लाफ्स' टाइटल दिया गया।

फिल्म में नयन सारिका मुख्य किरदार निभा रही हैं। उनके अलावा, फिल्म में कई अनुभवी और लोकप्रिय कलाकार नजर आएंगे, जिनमें सत्या, ब्रह्माजी, प्रवीण, मुरली शर्मा, श्रीकांत अयंगर, सत्यम राजेश, श्रीनिवास वडलमणि और गोपराजू रमण शामिल हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 'विष्णु विन्यासम' की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और अब यह रिलीज के लिए तैयार है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,859
Messages
10,896
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top