हमारा फोकस अच्छी परफॉर्मेंस और सच्ची कहानी पर: विशाल मोहन

हमारा फोकस अच्छी परफॉर्मेंस और सच्ची कहानी पर: विशाल मोहन


मुंबई, 26 फरवरी। अभिनेता विशाल मोहन की आगामी हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में विशाल 'वसीम अख्तर' के किरदार में हैं, जबकि प्रगति तिवारी 'सिंपल यादव' के किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म के टाइटल और कहानी को लेकर देश के कुछ जगहों पर विवाद देखने को मिल रहा है। खासकर यादव समुदाय की लड़की का एक विशेष वर्ग के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध की वजह से फिल्म का विरोध हो रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे लव जिहाद से जोड़कर एफआईआर भी दर्ज करवाई। साथ ही, फिल्म की रिलीज पर रोक लगवाने की मांग की।

हाल ही में फिल्म के मुख्य कलाकार विशाल मोहन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में फिल्म को पूरी तरह से क्लीन और फैमिली एंटरटेनमेंट बताया। उन्होंने कहा, "कुछ लोग सिर्फ एक छोटी-सी क्लिप या टाइटल से गलतफहमी में पड़ गए हैं। पूरी फिल्म दो घंटे की है। उसे कुछ सेकंड की क्लिप से जज नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे बताया कि यह एक लव स्टोरी फिल्म है। इसमें कोई फालतू कंटेंट नहीं है। इसे सभी लोग परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। फिल्म देखने के बाद लोग समझ जाएंगे कि बहस के मुद्दे कहानी में नहीं हैं।

विशाल ने कॉन्ट्रोवर्सी को मार्केटिंग टूल पर भी बात की। उन्होंने कहा, "फिल्ममेकर्स का फोकस अच्छी परफॉर्मेंस, मीनिंगफुल कहानी और सच्चे डायरेक्शन पर होता है, न कि विवाद पर। कॉन्ट्रोवर्सी के पॉजिटिव-नेगेटिव दोनों पहलू होते हैं, लेकिन उनका मकसद दर्शकों को बेस्ट देना है।"

बता दें कि फिल्म को लेकर काफी समय से चल रहे विवाद को लेकर 25 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इसके खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट का कहना है कि टाइटल में कुछ भी ऐसा विवादित नहीं है।

अंकल भड़ाना द्वारा निर्देशित फिल्म में विशाल मोहन, प्रगति तिवारी (सिंपल यादव), अंकित बड़ाना जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,848
Messages
10,885
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top