तारिक अनवर का PM मोदी की लोकप्रियता पर वार: '10 करोड़ फॉलोअर बढ़ाना कोई रॉकेट साइंस नहीं'

सबको पता है सोशल मीडिया पर फॉलोअर कैसे बढ़ाए जाते हैं: पीएम की लोकप्रियता पर तारिक अनवर का तंज


नई दिल्ली, 26 फरवरी। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने शिमला में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने गई दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच हुए टकराव पर कहा कि एआई समिट में लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने पीएम मोदी की लोकप्रियता पर भी सवाल उठाए।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने कहा कि जब दूसरे राज्य की पुलिस किसी को गिरफ्तार करने जाती है, तो वहां के स्थानीय पुलिस प्रशासन को जानकारी देती है। अब ये दिल्ली पुलिस किस तरह से वहां पहुंच गई और वो भी यूथ कांग्रेस के लड़कों को गिरफ्तार करने के लिए, जिन्होंने न तो कोई डकैती की, कोई रेप या मर्डर नहीं किया। उन्होंने बस डेमोक्रेटिक राइट का इस्तेमाल किया और प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ज्यादा ही गंभीरता से ले रही है।

प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स होने पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह सब बनावटी होता है। जो भी सोशल मीडिया को जानता है, वह जानता है कि किस तरह से फॉलोअर्स बढ़ाए जाते हैं। यह सब नकली फॉलोअर्स हैं और पीएम मोदी की लोकप्रियता घटी है। भारत ने अमेरिका के साथ जो डील की है, उसकी वजह से हमें लगता है कि लोकप्रियता दिन ब दिन घटती जा रही है। वह कितना लोकप्रिय हैं यह तो आने वाला समय बताएगा।

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीतीश राणे के मदरसों को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि यह वही लोग हैं जिनकी मानसिकता मुस्लिम समाज के खिलाफ जहर उगलने की बन चुकी है।

नेतन्याहू द्वारा पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि जब भी कोई विदेश में जाता है तो वहां के लोग स्वागत करते हैं, अभिनंदन करते हैं और तारीफ करते हैं। यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है।

एनसीईआरटी किताब से जुड़े विवाद पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि कोर्ट ने बिल्कुल सही कहा है कि कोई न कोई साजिश है। हमारे देश के कोर्ट को बदनाम करने के लिए बच्चों की किताब में यह बदलाव किया गया है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,848
Messages
10,885
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top