पूनावाला का कांग्रेस पर तीखा वार: 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' नहीं, 'आई नीड चेयर' कहो; कुर्सी की भूखी है ये पार्टी

कांग्रेस को 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' नहीं बल्कि 'आई नीड चेयर' कहा जाना चाहिए : शहजाद पूनावाला


नई दिल्ली, 26 फरवरी। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विभिन्न राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी दलों पर कई आरोप लगाए। इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने हमेशा शांति और सद्भाव का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री के इजरायल दौरे के दौरान पूरी दुनिया मानती है कि भारत ने इजरायल और फिलिस्तीन दोनों से संवाद बनाए रखा है।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसे नेता हैं जिन्हें इजरायल की संसद और फिलिस्तीन दोनों की ओर से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है, जो इस बात का प्रमाण है कि दोनों पक्ष भारत और उसके नेतृत्व पर विश्वास करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में एक विशेष वोट बैंक की राजनीति करने वाला वर्ग राष्ट्रीय और विदेश नीति से ऊपर वोट बैंक को प्राथमिकता देता है।

केरल की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि वामपंथी सरकार के शासन में एक मंत्री भी सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने आरोप लगाया कि वामपंथी दल इस हमले के लिए कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे हैं, जबकि उनके अनुसार कांग्रेस और वामपंथी दलों ने राजनीतिक हिंसा को संस्थागत रूप दे दिया है, जो बेहद निंदनीय है।

कर्नाटक की राजनीति पर भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। पूनावाला ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के भीतर सत्ता को लेकर संघर्ष चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले डीके शिवकुमार और सिद्दारमैया के बीच नेतृत्व को लेकर चर्चा थी, अब जी. परमेश्वर भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि 31 विधायकों ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र लिखकर मंत्रिमंडल में स्थान की मांग की है। पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' नहीं बल्कि 'आई नीड चेयर' कहा जाना चाहिए, क्योंकि पार्टी जनता नहीं बल्कि सत्ता को प्राथमिकता देती है।

एआई समिट से जुड़े विवाद पर भी पूनावाला ने कांग्रेस नेताओं की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के कथित कृत्यों की देशभर में निंदा हो रही है और अदालतों ने भी इन कृत्यों को संविधान के विरुद्ध बताया है।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
10,807
Messages
10,844
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top