दतिया में होली-ईद पर तनाव नहीं, सौहार्द रहे! शांति समिति की बैठक में जबरन रंग न डालने का आग्रह

होली और ईद से पहले दतिया में शांति समिति की बैठक, जनता से किया सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने का आग्रह


दतिया, 26 फरवरी। होली और ईद से पहले ही देशभर में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। होली के दिन रंग डालने को लेकर समुदाय में तनाव और मारपीट की घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार जिला स्तर पर तैयारियों में जुट चुकी है। इसी कड़ी में दतिया में शांति समिति की बैठक हुई और जनता से आग्रह किया गया कि होली, राम नवमी, ईद और अंबेडकर जयंती का त्योहार बिना किसी द्वेष के मनाएं।

होली से पहले होने वाली तैयारियों को लेकर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, होली से पहले शांति समिति की बैठकें की गई हैं। बैठक में सभी से अनुरोध किया गया है कि किसी को भी होली का रंग जबरदस्ती न लगाएं, सभी लोग आराम से और शांतिपूर्वक तरीके से होली खेलें, जिससे किसी को परेशानी न हो। हम होली में समाज और धर्म का भी ध्यान रखेंगे। किसी भी महिला या बच्ची के साथ अप्रिय घटना न हो और सभी समुदाय के बीच शांति बने रहे।

उन्होंने आगे कहा, इसके साथ होली में सिर्फ गुलाल का प्रयोग करें। केमिकल वाले रंग से दूरी बनाए क्योंकि वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। होली के अलावा भी ईद, रामनवमी और अंबेडकर जयंती जैसे त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में सभी से अनुरोध है कि शांति से अपने परिवार के साथ त्योहार मनाए और घर से बाहर सावधानी से यात्रा करें।

होली को देखते हुए राज्य सरकार ने कई तैयारियां की हैं, जिससे किसी भी अपने परिवार तक पहुंचने में परेशानी न हो। इसके लिए रेलवे ने विभिन्न रूटों पर 5 नई ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है।

रीवा से भोपाल के बीच रेलवे ने 6 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। यह फैसला भोपाल से रीवा जाने वाले के लिए सुखद यात्रा का आनंद देगा। उसके साथ ही होली की वजह से सड़कों पर पुलिस व्यवस्था भी मुस्तैद कर दी गई है। होली के आगमन के साथ ही सड़कों पर मनचलों की संख्या बढ़ जाती है और ऐसे में पुलिस प्रशासन ने ऐसे लोगों से निपटने का इंतजाम भी कर लिया है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top