नेतन्याहू की नेहरू जैकेट ने जीता दिल, मोदी बोले- भारतीय परिधान के प्रति प्रेम हमारी संस्कृति का सम्मान

नेतन्याहू के पारंपरिक भारतीय पोशाक की पीएम मोदी ने की सराहना, बोले- यह हमारी संस्कृति के प्रति आपका सम्मान है


तेल अवीव, 26 फरवरी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायली दौरे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने डिनर के दौरान उन्हें एक खास सरप्राइज दिया। पीएम नेतन्याहू ने भारतीय पोशाक पहनकर प्रधानमंत्री के लिए डिनर होस्ट किया। वहीं, पीएम मोदी ने गुरुवार को अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू की पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनने के तरीके की तारीफ की और इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने रीपोस्ट करते हुए लिखा, "सच में शानदार। भारतीय कपड़ों के लिए आपका प्यार हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के लिए आपके सम्मान को दिखाता है।"

नेतन्याहू हल्के ग्रे रंग की नेहरू जैकेट पहने हुए दिखे और उन्होंने मुस्कुराते हुए पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं, एक्स पर इजराइली प्रधानमंत्री ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी को यह कहते हुए सुना गया, "यह एक भारतीय ड्रेस है।"

इस पल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पीएम नेतन्याहू ने लिखा, "हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।"

इजरायल दौरे पर पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी भी देखने को मिली। दोनों देशों के प्रधानमंत्री की कार में बैठे हुए एक तस्वीर भी सामने आई है।

पीएम मोदी को इजरायल में सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। इजरायली सांसदों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। इसके साथ ही इजरायली सांसदों में पीएम मोदी के साथ तस्वीर लेने की होड़ लग गई।

संसद में संबोधन के दौरान पीएम नेतन्याहू ने 'मोदी हग' का भी जिक्र किया। पीएम नेतन्याहू ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का पर्सनली गले लगना कुछ खास है। इसे 'मोदी हग' कहते हैं। यह पूरी दुनिया में मशहूर है। जब आप किसी को करीब से गले लगाते हैं, सच में, आप जानते हैं कि यह कोई दिखावा नहीं है, यह एक असली चीज है। इसे मोदी हग कहते हैं। इसलिए मैं यहां भी, हर एक मेंबर की तरफ से, गले लगने का जवाब देना चाहता हूं।"

इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, "यह सिर्फ हमारे बीच व्यक्तिगत संबंध, व्यक्तिगत दोस्ती का इशारा नहीं है, बल्कि यह सच में हमारे दोनों लोगों के बीच के संबंध की गर्माहट को दिखाता है। जैसा कि आप जानते हैं, भारत लगभग 1.5 बिलियन लोगों की एक बहुत बड़ी ताकत है। इजरायल थोड़ा छोटा है, थोड़ा सा। लेकिन, इजरायल भी बहुत बड़ा है। यह एक बहुत बड़ी ताकत है। मन से बहुत बड़ा, काम से बहुत बड़ा, चमत्कार करने में काबिल।"
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,753
Messages
10,790
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top