वीर सावरकर ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए जीवन समर्पित किया : पीएम मोदी

वीर सावरकर ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए जीवन समर्पित किया : पीएम मोदी


नई दिल्ली, 26 फरवरी। महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए जीवन समर्पित किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर के जीवन से हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्प पर अडिग रहने की सीख मिलती है। उनका साहस, संयम और मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव सदैव देशवासियों का पथ प्रदर्शित करता रहेगा।"

उन्होंने लिखा कि महान क्रांतिकारी वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पोस्ट में लिखा कि अपने जीवन का प्रत्येक क्षण मातृभूमि को समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, 'स्वातंत्र्यवीर' विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर नमन करता हूं। अंग्रेजी हुकूमत की कठोरतम यातनाएं भी मां भारती के प्रति उनके समर्पणभाव को तिलमात्र भी डिगा नहीं पाई। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जन-जन के मन में राष्ट्रवाद की ज्वाला प्रज्जवलित करने में उनका महनीय योगदान प्रणम्य है। हिंदू संस्कृति की अक्षुण्णता एवं अखंड भारत की उनकी विचारशीलता और राष्ट्रनिष्ठा हम सभी देशवासियों के लिए अनुकरणीय है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि वीर विनायक सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन। उनका अदम्य साहस, अद्वितीय त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का गौरवपूर्ण अध्याय है। उनका जीवन और उनके ओजस्वी विचार आज भी करोड़ों देशवासियों को प्रेरणा देते हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लिखा कि भारत की अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना के अमर प्रहरी, मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी, स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। उनका अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का तेज हम सभी को सदैव देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मां भारती के वीर सपूत, महान राष्ट्रवादी चिंतक और अदम्य साहस के प्रतीक स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका त्याग, तप और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हमें देशसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top