रायगढ़ में खाई में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, सगाई से लौट रहे 25 से अधिक घायल, एक ने तोड़ा दम

रायगढ़ में सड़क हादसा, पिकअप खाई में गिरने से 20 से अधिक लोग घायल, एक की मौत


रायगढ़, 26 फरवरी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वाताल घाट पर तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर खाई में गिर गई, जिससे पिकअप में सवार 25 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, छाल थाना क्षेत्र के बंगुररसुता गांव से राठिया समाज के करीब 25 से 30 लोग पिकअप में सवार होकर कापू थाना क्षेत्र के गोसाईपोड़ी सगाई कार्यक्रम में गए थे। सगाई कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी पिकअप से बंगरसुता समारोह लौट रहे थे।

इसी दौरान मड़वाताल घाट पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए बचाव कार्य में जुट गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को कापू अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी तरफ तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को रायगढ़ रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार कापू और धरमजयगढ़ में जारी है।

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार कई लोगों के सिर में चोट आई है। इसके अलावा कई लोगों के शरीर पर भी गहरा जख्म है। घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में देर रात तक जुटे रहे। वहीं, हादसा होने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे में घायल लोगों ने दुर्घटना की वजह पिकअप वाहन का ब्रेक फेल होना बताया है। फिलहाल पुलिस हादसे के सभी कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top