यूपी को वैश्विक पहचान दिलाने जर्मनी पहुंचे केशव मौर्य! रेलवन में देखी उन्नत तकनीक, तलाश रहे निवेश के अवसर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने रेलवन जीएमबीएच फैक्ट्री का किया दौरा


न्यूरेमबर्ग (जर्मनी) 25 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश वैश्विक मंच पर लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधिमंडल जर्मनी के न्यूरेमबर्ग स्थित रेलवन जीएमबीएच के अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र के दौरे पर पहुंचा।

उप मुख्यमंत्री के साथ सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने संयंत्र में रेल ट्रैक और कंक्रीट स्लीपरों के उत्पादन की उन्नत तकनीकी प्रक्रियाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

विशेषज्ञों से संवाद करते हुए उप मुख्यमंत्री व आईटी मंत्री ने रेल अवसंरचना व गुणवत्ता मानकों में वैश्विक सर्वोत्तम तौर-तरीकों की जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने रेलवन के अधिकारियों के साथ संभावित तकनीकी सहयोग और निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श किया। चर्चा में रेलवे ट्रैक निर्माण की नवीनतम सामग्रियां, उत्पादन दक्षता तथा रेल अवसंरचना को और टिकाऊ बनाने के तरीकों पर फोकस रहा। जर्मनी जैसे देशों से तकनीकी सहयोग हमारे औद्योगिक विकास के नए अध्याय लिखेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने रेलवन के निशांत मित्तल व अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर तकनीकी जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व आईटी/इलेक्ट्रॉनिक मंत्री सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी के प्रतिष्ठित न्यूरेंबर्ग किले का दौरा किया।

प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक किला परिसर का भ्रमण किया, इसकी मध्ययुगीन वास्तुकला की सराहना की, और इसके संरक्षण एवं आगंतुक प्रबंधन प्रणालियों का अवलोकन किया। यह दौरा वैश्विक संपर्क, सांस्कृतिक प्रशंसा, और ज्ञान के आदान-प्रदान में उत्तर प्रदेश की निरंतर भागीदारी को रेखांकित करता है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,616
Messages
10,653
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top