मिचेल सेंटनर ने T20I में रचा इतिहास: 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे, पहले कीवी खिलाड़ी बने

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिचेल सेंटनर का अनूठा 'डबल', सिर्फ 6 खिलाड़ी कर सके ऐसा


चेन्नई, 25 फरवरी। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन और 100 विकेट निकालने वाले आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले कीवी खिलाड़ी भी हैं।

मिचेल सेंटनर ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 26 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 47 रन की पारी खेली।

सेंटनर ने यह पारी उस समय खेली, जब कीवी टीम 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो चुकी थी। यहां से सेंटनर ने कोल मैककोन्ची के साथ 47 गेंदों में 84 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 168/7 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश की तरफ से अब तक सिर्फ 6 ही खिलाड़ी 1,000 रन बनाने के साथ 100 विकेट हासिल कर सके हैं। इनमें सेंटनर के अलावा, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या और शादाब खान का नाम शामिल है।

आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने फिन एलन के साथ 3.1 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की। एलन 13 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 23 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में टिम सीफर्ट (8) भी पवेलियन लौट गए।

कीवी टीम ने 34 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे, लेकिन यहां से ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 75 के स्कोर तक पहुंचाया। फिलिप्स 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से टीम ने 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए।

इसके बाद कप्तान सेंटनर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कोल मैककोन्ची के साथ 84 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। सेंटनर ने 47 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि कोल ने 23 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 31 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट निकाले। एक विकेट डुनिथ वेललेज ने हासिल किया।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top