टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 169 रन का लक्ष्य दिया, सेंटनर-कोल ने संभाली पारी, कीवी टीम ने की जोरदार वापसी

टी20 वर्ल्ड कप: सेंटनर-कोल के दम पर न्यूजीलैंड की वापसी, श्रीलंका को 169 रन का टारगेट


कोलंबो, 25 फरवरी। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जीत के लिए 169 रन का टारगेट रखा है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने मेहमानों को संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.1 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की। फिन एलन 13 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसके कुछ देर बाद टिम सीफर्ट (8) भी पवेलियन लौट गए।

यहां से ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 41 रन की साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम बिखर गई। फिलिप्स 18 रन बनाकर आउट हुए।

11.2 ओवर में टीम को रचिन रवींद्र के रूप में बड़ा झटका लगा, जो 22 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए। यहां से टीम ने 12.1 ओवर तक मार्क चैपमैन (0) और डेरिल मिचेल (3) का विकेट भी खो दिया।

मगर यहां से कप्तान मिचेल सेंटनर ने कोल मैककोन्ची के साथ सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। सेंटनर ने 26 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 47 रन बनाए, जबकि कोल ने 23 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 31 रन की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट निकाले। एक विकेट डुनिथ वेललेज ने हासिल किया।

मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन के साथ मैदान पर उतरी है।

दूसरी ओर, दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना और दिलशान मदुशंका के साथ मैदान पर उतरी है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top