बीजिंग, 25 फरवरी। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थायी मिशन के काउंसिलर थंग फेइ ने 24 फरवरी को आपात विशेष यूएन महासभा में यूक्रेन की चिरस्थायी शांति के समर्थन पर फैसले का मसौदा पारित होने के बाद व्याख्यान भाषण में कहा कि वर्तमान नाजुक वक्त में चीन की प्रतीक्षा है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय संकट के राजनीतिक समाधान के लिए लाभकारी वातावरण तैयार करेगा।
उम्मीद है कि यूएन महासभा शांति पर सदस्य देशों की समानताएं एकत्र करने में रचनात्मक भूमिका निभाएगी। चीन इस संकट के राजनीतिक समाधान के लिए सकारात्मक कोशिश जारी रखेगा।
थंग फेइ ने कहा कि चीन अभी यूएन महासभा के फैसले मसौदे पर मतदान में अलग हुआ है। चीन का हमेशा का विचार है कि विभिन्न देशों की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करना है, यूएन चार्टर के सिद्धांतों का पालन करना है। विभिन्न पक्षों की न्यायोजित सुरक्षा चिंताओं को महत्व देना है और संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लाभदायक सभी कोशिशों का समर्थन करना चाहिए।
थंग फेइ ने कहा कि समस्या का जड़ से समाधान करना चाहिए ताकि अधिक संतुलित, प्रभावी और सतत् यूरोपीय सुरक्षा ढांचा बन जाए।
ध्यान रहे यूएन महासभा ने उस दिन पक्ष में 107, विपक्ष में 7 और अनुपस्थिति में 51 मतों से यूक्रेन की चिरस्थायी शांति के समर्थन का फैसला पारित किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)