PM मोदी इजरायल पहुंचे, 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से प्रवासी भारतीयों ने गूंजाया माहौल

प्रवासी भारतीयों का गर्मजोशी भरा अंदाज, इजरायल में गूंजे 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम'


तेल अवीव, 25 फरवरी। इजरायल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत के बाद तेल अवीव के होटल पहुंचे। यहां पर भी भारतीय समुदाय की ओर से प्रधानमंत्री के स्‍वागत का खास इंतजाम क‍िया गया था। यहां उनके स्‍वागत में कालाकारों ने खास सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे गूंजे।

पीएम मोदी ने भी प्रस्तुतियों का आनंद लिया और उन कलाकारों की सराहना की। यह शानदार आयोजन भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को उजागर करता है।

इजरायल पहुंचने के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक प्राइवेट मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी होटल पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों के अलावा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के मकसद से कई विषयों पर चर्चा की।

यहां इजरायली प्रधानमंत्री के ऑफिस से एक वीड‍ियो शेयर हुआ। इस वीड‍ियो में दोनों नेताओं की मुलाकात द‍िखाई गई, ज‍िसमें नेतन्याहू को कहते द‍िखे, "यह असली दोस्ती का रिश्ता है। बहुत अच्छे दोस्त, मेरे बहुत अच्छे दोस्त।"

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म 'एक्‍स' पर पोस्ट कर कहा, "नेतन्याहू के साथ बेहतरीन बैठक हुई। उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार। नौ साल बाद इजरायल लौटकर खुशी हुई। हमने तकनीक, जल प्रबंधन, कृषि, प्रतिभा साझेदारी और अन्य क्षेत्रों में करीबी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। हमने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया।"

दोनों नेताओं की यह निजी बैठक नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू की ओर से हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का विशेष स्वागत करने के बाद हुई।

नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म 'एक्‍स' पर पोस्ट कर लिखा, "मेरी पत्नी सारा और मैंने आज अपने अच्छे मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, जो इजरायल के लिए एक और ऐतिहासिक यात्रा पर आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले 2017 में इजरायल का दौरा किया था। उसके बाद मैंने भी भारत का दौरा किया था। हमारे बीच करीबी व्यक्तिगत संबंध हैं। हम अक्सर बातचीत करते हैं, और मुझे लगता है कि हमारे बीच की गहरी दोस्ती हमारे देशों के रिश्तों को मजबूती से दर्शाती है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को अपनी यात्रा के दौरान कहा कि वे नेतन्याहू के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं, जो हाल के वर्षों में शानदार विकास और गतिशीलता देखी है। मैं नेतन्याहू के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश तथा जनसम्पर्क संबंधों को और मजबूत करने के लिए अपनी चर्चाओं का इंतजार कर रहा हूं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुझे यह सम्मान भी प्राप्त होगा कि मैं पहला भारतीय प्रधानमंत्री बनूंगा जो इजरायली संसद को संबोधित करूंगा।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top