यूथ कांग्रेस चीफ की गिरफ्तारी पर हुड्डा का वार: विफलताओं से घबराई सरकार की साजिश है यह

यूथ कांग्रेस चीफ की गिरफ्तारी सिर्फ विफलताओं को छिपाने का प्रयास है: भूपेंद्र सिंह हुड्डा


चंडीगढ़, 25 फरवरी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को निंदनीय करार दिया है।

चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तो उसके चीफ को गिरफ्तार करने का कोई मतलब नहीं था।

उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस चीफ की गिरफ्तारी सिर्फ अपनी विफलताओं को छिपाने का एक प्रयास है।

पूर्व सीएम ने कहा कि यूथ कांग्रेस चीफ को गिरफ्तार कर 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजना भाजपा की घबराहट का जीता-जागता प्रमाण है। हम इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। सत्ता के ईशारे पर हुई कार्रवाई से जाहिर है सरकार अपनी आलोचना से बुरी तरह डर गई है। सवाल पूछना और अन्याय के खिलाफ खड़ा होना हमारा संवैधानिक अधिकार है। सत्ता के नशे में चूर सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस तरह की दमनकारी कार्रवाई कर रही है, लेकिन देश संविधान से चलेगा, और लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश सफल नहीं होगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। हमने मनरेगा फिर से लागू करने की मांग की है। मनरेगा गरीब आदमी के लिए रोजगार था। हरियाणा में दो महीने पहले ही इन्होंने काम खत्म कर दिया था। जब से भाजपा सरकार आई है, 8 लाख के करीब मनरेगा वर्कर रजिस्टर्ड हैं। इनकी नियत महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को खत्म करने की है।

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण हरियाणा विधानसभा घेराव के लिए प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट करना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि सरकार जनआवाज से भयभीत है। लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली सरकारें संवाद करती हैं, दमन नहीं। जब जनता के शांतिपूर्ण विरोध को रोका जाता है, तो यह तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है, लेकिन हम सत्य, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे। हम नहीं रुकेंगे। हम नहीं झुकेंगे। जनहित की लड़ाई जारी रहेगी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top