'उड़ारियां' के अंकित-अभिषेक ने दिखाई अटूट दोस्ती की मिसाल, 8 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर जीता दिल!

'उड़ारियां' के सेट से शुरू हुई अंकित और अभिषेक की दोस्ती, अब दोनों महादेव के चरणों तक पहुंचें


मुंबई, 25 फरवरी। टीवी सीरियल 'उड़ारियां' में साथ काम करने वाले अभिनेता अभिषेक कुमार और अंकित गुप्ता की दोस्ती सेट पर ही शुरू हुई थी। आज दोनों के बीच बहुत गहरी दोस्ती है। दोनों साथ में कई धार्मिक यात्राएं करते रहते हैं।

दोनों ने मिलकर अब आठ ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूरे कर लिए हैं। यह भारत के 12 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक है। अभिषेक ने बुधवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंकित के साथ तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों अभिनेता मंदिर के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।

उन्होंने लिखा, "आज हमारे 8 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे हो गए। सच में, जब भी महादेव बुलाते हैं, हम अपने आप उनके पास पहुंच जाते हैं। यहां जो अनुभव हमें मिला, वह शब्दों में बताना मुश्किल है। अगर आप अभी तक नहीं गए हैं, तो एक बार जरूर दर्शन करने जाएं। सनातन धर्म की जय। हर हर महादेव।"

फैंस को अभिनेता की पोस्ट काफी पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाएं देने के साथ बधाई भी दे रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि यह यात्रा प्रेरणादायक है और उन्हें भी ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए प्रेरित कर रही हैं।

दोनों की धार्मिक यात्रा काफी समय से चल रही है। वे पहले आठ ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके थे और अब आठवें के साथ यह मुकाम हासिल किया है।

बताया जाता है कि अंकित ने अभिषेक को करियर में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया। साथ ही, बिग बॉस 17 में जाने की सलाह भी दी थी और उन्हें काफी सहयोग दिया। वे एक-दूसरे को परिवार की तरह मानते हैं। दोनों को अक्सर सोशल मीडिया और इंटरव्यू में एक-दूसरे की तारीफ करते और सपोर्ट करते देखा जाता है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,573
Messages
10,610
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top