मोदी के इजरायल दौरे पर नेतन्याहू बोले- ऐतिहासिक यात्रा! हमारी दोस्ती ही दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की नींव

पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को बताया ऐतिहासिक, कहा- हमारी दोस्‍ती ही दोनों देशों के मजबूत र‍िश्‍ते की नींव


तेल अवीव, 25 फरवरी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय यात्रा को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि नौ साल बाद पीएम मोदी फिर इजरायल आए हैं। नेतन्याहू ने दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों और मजबूत द्विपक्षीय मित्रता का जिक्र किया।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर ल‍िखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल बाद एक बार फ‍िर इजरायल की दो द‍िवसीय यात्रा पर आए हुए हैं। मेरी पत्नी सारा और मैंने आज अपने अच्छे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। यह इजरायल का एक और ऐतिहासिक दौरा साब‍ित होगा।''

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 2017 में इजरायल का दौरा किया था। उसके बाद में मैंने भी भारत का दौरा किया, जो सच में बहुत खास था। हमारे बीच करीबी व्‍यक्‍त‍िगत रिश्ते हैं। हम अक्सर बात करते हैं, और मेरा मानना है कि हमारे बीच गहरी दोस्ती हमारे दोनों देशों के बीच के रिश्तों को और मजबूती से दिखाती है।

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा क‍ि हम नेसेट में एक फेस्टिव रिसेप्शन में शामिल होंगे। येरुशलम में एक इनोवेशन इवेंट में जाएंगे और प्रधानमंत्री मोदी को एक जॉइंट डिनर पर होस्ट करेंगे। कल हम वाशेम जाएंगे और उसके बाद अपनी टीमों के साथ एक और मीटिंग करेंगे। उस दौरान हम आर्थिक, सुरक्षा और डिप्लोमैटिक क्षेत्रों में कई समझौतों पर साइन करेंगे, जो इजरायल और भारत के बीच सहयोग को और आगे बढ़ाएंगे।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक्‍स पर इजरायल में हुई मुलाकात का ज‍िक्र करते हुए ल‍िखा, ''प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई। दिन में पहले हुए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उनका शुक्रिया किया। नौ साल बाद इजरायल वापस आकर बहुत खुशी हो रही है। हमने आपसी रिश्तों को बढ़ाने के मकसद से कई विषयों पर बात की। तकनीक, जल प्रबंधन, कृषि, टैलेंट पार्टनरशिप और ऐसे कई सेक्टर हैं, जिनमें करीबी सहयोग की बहुत गुंजाइश है। हमने इस इलाके में हो रहे खास डेवलपमेंट पर भी बात की।''

इस दौरे में पीएम मोदी का नेतन्याहू, इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग के साथ बातचीत करने, इजरायली संसद को संबोधित करने और कई दूसरे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का प्लान है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,571
Messages
10,608
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top