तारिक अनवर की अपील: PM मोदी इजरायल में उठाएं गाजा के 'नरसंहार' का मुद्दा, प्रियंका की मांग को मिला समर्थन

पीएम मोदी इजरायल में गाजा के मुद्दे को उठाएं: तारिक अनवर


नई दिल्ली, 25 फरवरी। पीएम मोदी के इजरायल दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान का पार्टी सांसद तारिक अनवर ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इजरायल में पीएम मोदी को गाजा से संबंधित मुद्दे को उठाना चाहिए।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि हम उम्मीद करते हैं कि पीएम मोदी इजरायल यात्रा पर नेसेट को संबोधित करते हुए गाजा में हजारों बेगुनाह पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार का जिक्र करेंगे और उनके लिए न्याय की मांग करेंगे। भारत एक आजाद देश के तौर पर अपने पूरे इतिहास में सही के लिए खड़ा रहा है, हमें दुनिया को सच्चाई, शांति और न्याय की रोशनी दिखाते रहना चाहिए।

प्रियंका गांधी वाड्रा के पोस्ट पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि दुनिया इस पर नजर रखे हुए है, और पूरी दुनिया ने इस पर ध्यान दिया है। ऐसे हालात में, हमारे प्रधानमंत्री वहां जा रहे हैं। इजरायल में पीएम को चाहिए कि गाजा के मुद्दे को उठाएं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने जो पोस्ट किया है, वह सही है।

उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा अन्याय से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई है। भारत ने हमेशा नॉन-अलाइंड स्टैंड रखा है, और भारत ने हमेशा जो भी सही है, अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए जो भी कदम उठाए गए हैं, उसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

एनसीईआरटी की किताब में 'ज्यूडिशियल करप्शन' के जिक्र पर सीजेआई के ऑब्जर्वेशन पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि चीफ जस्टिस ने बिल्कुल सही कदम उठाया है। लगता है सरकार अपने रास्ते से भटक गई है। जिस तरह से किताबों में इतिहास बदला जा रहा है, घटनाओं को बदला जा रहा है, और अब यह नई बात ज्यूडिशियरी में करप्शन का जिक्र करना और उस पर चर्चा करना, मेरा मानना है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सही संज्ञान लिया है।

तारिक अनवर ने कहा कि सरकार को यह समझना होगा कि सवाल पूछना देशविरोध नहीं है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी सत्ता की असहजता को दर्शाती है। असहमति को अपराध बताकर दबाना संविधान की भावना के खिलाफ है। सभी कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए और लगाए गए आरोप वापस लिए जाएं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top