पीएम मोदी के इजरायल दौरे से भारत को लाभ होगा : अशोक चौधरी

पीएम मोदी के इजरायल दौरे से भारत को लाभ होगा: अशोक चौधरी


पटना, 25 फरवरी। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने पीएम मोदी के दो दिवसीय इजरायल दौरे पर कहा कि उनकी इस यात्रा से यकीनन भारत को लाभ होगा।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इजरायल टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत आगे, बहुत तेज और दिमागी तौर पर मजबूत देश है। इसलिए जाहिर है कि प्रधानमंत्री मोदी वहां जा रहे हैं, तो भारत को फायदा होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वे नेपाल और बांग्लादेश के साथ हमारे बॉर्डर इलाकों का रिव्यू करने आ रहे हैं क्योंकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि नेपाल से ड्रग पेडलर एक्टिव हो गए हैं। हमारे रिसोर्स हमारे मुसलमानों के लिए हैं, दूसरे देशों के मुसलमानों के लिए नहीं हैं। हिन्दुस्तान के पड़ोसी देशों, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसीलिए, रोजगार, अच्छे जीवन यापन के लिए वहां से लोग हिन्दुस्तान आ जाते हैं। लेकिन, हम घुसपैठियों को बर्दाश्त कैसे कर सकते हैं। हमारे पास जो भी संसाधन हैं, वह हमारे लोगों के लिए हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर किया जाए। यह हमारी प्राथमिकता है।

पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर आरएलएम विधायक माधव आनंद ने कहा कि भारत का इजरायल के साथ ऐतिहासिक रिश्ता रहा है, और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह रिश्ता और भी मजबूत हुआ है। मैं अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री मोदी दोनों की बहुत तारीफ करता हूं, क्योंकि उनकी विदेश नीति भारत की सबसे अच्छी नीतियों में से एक है। चाहे वह मिडिल ईस्ट हो, साउथ एशिया हो, या यूरोपियन यूनियन समेत पश्चिमी देश हों, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया है।

माधव आनंद ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के लोगों को लेकर लगातार चिंतित रहते हैं। बिहार में लागू की जा रही सभी सेंट्रल गवर्नमेंट स्कीम्स, चाहे उनकी कोई भी मिनिस्ट्री हो, लगातार रेगुलर रिव्यू वह और पीएम मोदी निजी तौर पर करते हैं। अमित शाह अक्सर बिहार आते रहते हैं, और उनका अभी का दौरा इसी एंगेजमेंट का हिस्सा है, यह तीन दिन का टूर है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,523
Messages
10,560
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top