दर्शन रावल का नया रोमांटिक गाना 'साथिया' रिलीज, सिंगर बोले- दिल को छू लेने वाला जादुई अहसास है प्यार

दर्शन रावल का रोमांटिक गाना ‘साथिया’ रिलीज, सिंगर बोले- यह एक खूबसूरत अहसास


मुंबई, 25 फरवरी। गायक-कंपोजर दर्शन रावल ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर अपना नया रोमांटिक गाना ‘साथिया’ रिलीज कर दिया है। प्यार की सादगी को महसूस कराती मधुर धुन वॉर्नर म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

गाने की रिलीज से पहले दर्शन रावल ने इसे हाल ही में वडोदरा में एक कॉन्सर्ट के दौरान लाइव परफॉर्म किया था, जहां फैंस ने इसे खूब सराहा। ‘साथिया’ एक ऐसा गाना है जो प्यार की सादगी और गहराई को बिना बड़े-बड़े शब्दों के व्यक्त करता है। दर्शन रावल ने खुद इसके बोल लिखे हैं, संगीत तैयार किया है और अपनी मधुर आवाज में इसे गाया भी है। गाने का प्रोडक्शन अनमोल डेनियल ने किया है, जबकि मिक्सिंग और मास्टरिंग हनीश तनेजा के हाथों में रही।

मेकर्स का मानना है कि इस गाने की खासियत दर्शन की दिल को छू लेने वाली आवाज, बोल और शांत संगीत का बेहतरीन मेल है। यह ट्रैक रोमांस को फिर से ताजा और जादुई अहसास देता है। यह ट्रैक एक सुकून भरी, सॉफ्ट और मधुर धुन में लिपटा हुआ है, जो प्रेमी जोड़ों के साथ ही अन्य लोगों के लिए भी सुनने और महसूस करने के लिए परफेक्ट है।

वहीं, 'बनके हवा मैं', 'नफरत', 'बेखुदी', 'कमरिया', और 'तेरी आंखों में' जैसे बेहतरीन गानों को आवाज देकर अच्छा खासा फैनबेस तैयार करने वाले सिंगर दर्शन ने नए गाने को लेकर उत्साह जताते हुए 'साथिया' पर प्रतिक्रिया दी।

गाने के बारे में दर्शन रावल ने बताया कि यह गाना न केवल उनके लिए बेहद खास है बल्कि दिल के भी करीब है। उन्होंने कहा, “साथिया वह एहसास है जो चुपचाप आपके साथ रहता है। इसमें बड़े-बड़े शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती। यह गाना बहुत सॉफ्ट, खास और मेरे दिल के बेहद करीब है। जब आप इसे सुनते हैं तो ऐसा लगता है जैसे प्यार बस आपके पास बैठा है, बिना कुछ कहे सब कह रहा है। वास्तव में यह एक खूबसूरत अहसास की तरह है।”
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top