सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! सोने के दाम गिरे, अब मिलेगा सस्ता सोना; खरीदारी का शानदार मौका

खरीदारों के लिए राहत, सोने की कीमत में आई गिरावट


नई दिल्ली, 25 फरवरी। सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी है। बुधवार को सोने की कीमत में कमजोरी देखने को मिली है, हालांकि,यह सीमित रही है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 233 रुपए कम होकर 1,59,008 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,59,241 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,865 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,45,651 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,19,431 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,19,256 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। यह 2,505 रुपए बढ़कर 2,65,417 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,62,912 रुपए प्रति किलो था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.51 प्रतिशत बढ़कर 1,60,791 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2.31 प्रतिशत बढ़कर 2,66,756 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,199 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 90.48 डॉलर प्रति औंस पर है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स में सोने में 900 रुपए की तेजी देखने को मिली। ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष के कारण सोने की मांग बनी हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि सोने के लिए सपोर्ट लेवल 1,55,000 रुपए है। वहीं, रुकावट का स्तर 1,64,000 रुपए के करीब है।

सोने और चांदी का प्रदर्शन बीते एक साल में काफी मजबूत रहा है और सोने ने एक साल में करीब 80 प्रतिशत और चांदी ने 180 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,538
Messages
10,575
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top