सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर! आयुष मंत्रालय के एनईआईएएच में डायरेक्टर पद, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल

एनईआईएएच में डायरेक्टर की वैकेंसी घोषित, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल


नई दिल्ली, 25 फरवरी। सरकारी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन काम करने वाले एक स्वायत्त निकाय, उत्तर पूर्वी आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान (एनईआईएएच), शिलांग ने डायरेक्टर के पद पर वैकेंसी निकाली है।

डायरेक्टर पोस्ट के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पद के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

एनईआईएएच की ओर से जारी पद के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास आयुर्वेद में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1970 के प्रावधानों के अंतर्गत या होम्योपैथी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, होम्योपैथी केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के तहत मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 58 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 6 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, पद पर चयनित उम्मीदवारों की सैलरी वेतन मैट्रिक्स के स्तर 14 के तहत 1,44,200 से 2,18,200 रुपए प्रति महीने होगी। इसी के साथ अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

जो उम्मीदवार डायरेक्टर के पद पर चयनित होंगे, उनका कार्यकाल 5 साल का होगा या मूल संगठन में सेवानिवृत्ति की तिथि तक या सरकार द्वारा निर्धारित तिथि तक, जो भी पहले हो उसके अनुसार होगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म को श्री अब्दुल सादिक खान, अवर सचिव (आयुर्वेद), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, आयुष भवन बी-ब्लॉक, जीपीओ परिसर, आईएनए, नई दिल्ली-110023 के पते पर पोस्ट कर दें।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top