तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तीखा हमला: 'बिहार में अपराधियों का राज, कानून व्यवस्था भगवान भरोसे'

बिहार में अपराधियों का राज है: तेजस्वी यादव


पटना, 25 फरवरी। बिहार की कानून व्यवस्था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब अपराधियों का राज है।

पटना में तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है। दिन-प्रतिदिन अपराधी बेकाबू होते जा रहे हैं और हम शुरू से कह रहे हैं कि सरकार का भरोसा खत्म हो गया है। अब सरकार सिर्फ अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। यही वजह है कि बिहार में अपराधियों का राज शुरू हो चुका है।

उन्होंने कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में अपराध बढ़ रहा है। रोज हत्या, रेप और फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। इससे पता चलता है कि सरकार राज्य में अपना अधिकार खो चुकी है। अपराधियों पर कोई रोक नहीं है क्योंकि सरकार ठीक से काम नहीं कर रही है, और लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से खत्म हो गया है। जब चाहे किसी को भी गोली मारी जा सकती है। दो डिप्टी चीफ मिनिस्टर हैं, फिर भी कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार बहुत कमजोर हो गए हैं और यही वजह है कि उन्हें पता ही नहीं चलता है कि बिहार में क्या हो रहा है। वर्तमान की एनडीए सरकार में उन्होंने होम डिपार्टमेंट भी भाजपा नेताओं को दे दिया है।

तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अपराध खत्म करने की बात करते हैं, उन्हें पहले खुद को आईने में देखना चाहिए, क्योंकि बिहार में अपराध-अपराधी लगातार बढ़ रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सिर्फ बंगाल चुनाव से जुड़ा दौरा है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top