राजद का अमित शाह को अल्टीमेटम: बिहार में धार्मिक उन्माद न फैलाएं, आग लगाने नहीं बुझाने आएं

गृहमंत्री अमित शाह बिहार आएं, लेकिन धार्मिक उन्माद न फैलाएं: राजद विधायक भाई वीरेंद्र


पटना, 25 फरवरी (आईएएनस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री बिहार के सीमांचल क्षेत्र का दौरा करेंगे और अधिकारियों के साथ बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर बैठक करेंगे। उनके दौरे को जहां सत्ता पक्ष अच्छी पहल बता रहा है। वहीं, विपक्ष के विधायक सवाल उठा रहे हैं।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार सरकार का खजाना खाली हो चुका है, जिन्होंने रोड और इमारतें बनाईं, उन्हें आज तक पैसा नहीं मिला। सिर्फ झांसा देकर और जुमलेबाजी से सरकार चल रही है। गृहमंत्री अमित शाह घुसपैठियों को रोकने बिहार नहीं आ रहे हैं। मैं सचेत करता हूं कि यहां आग लगाएं नहीं, बल्कि बुझाएं। देश और बिहार में घुसपैठिए नहीं हैं।"

राजद विधायक रणविजय साहू ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "अमित शाह बार-बार बिहार आएं, लेकिन यहां कुछ होने वाला नहीं है। भाजपा सरकार ने बिहार के युवाओं को लगातार ठगने का काम किया है। अच्छे दिन, महंगाई कम करने और विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा आज तक नहीं पूरा किया है। बिहार में हालात खराब हैं। यहां कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सम्राट चौधरी को बताना चाहिए कि बिहार में इतनी हत्या क्यों हो रही है। भाजपा केवल नाम बदलने में आगे है। पटना का भी नाम बदल सकती है।"

कांग्रेस विधायक कामरुल हुड्डा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "गृहमंत्री अमित शाह का सीमांचल और किशनगंज में स्वागत है। ये पिछड़ा इलाका है। यहां आकर परियोजनाओं की सौगात दें, न कि धार्मिक उन्माद फैलाकर चले जाएं। 2025 के एसआईआर में स्पष्ट हो गया है कि किशनगंज और सीमांचल में कोई घुसपैठिया नहीं है।"

लोजपा (रामविलास) विधायक राजू तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "गृह मंत्री अमित शाह हमेशा बिहार आते रहते हैं। इस बार अमित शाह सीमांचल के दौरे पर आ रहे हैं। बिहार आना अच्छी बात है।"

भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा, "समय-समय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आते रहते हैं। अमित शाह अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमांचल की समीक्षा करेंगे।"

मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि सीमांचल का क्षेत्र किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार दूसरे देश की सीमा से सटा है। यहां से घुसपैठिए बिहार और देश में न आ पाएं और बॉर्डर दुरुस्त हो, इसलिए गृहमंत्री स्वयं आ रहे हैं। गृहमंत्री के दौरे से बिहार और सीमा की सुरक्षा निश्चित होगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,500
Messages
10,537
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top