छत्तीसगढ़ में मंत्रालयों की समस्या समाधान को तैयार पूरी रूपरेखा, मंत्री जायसवाल बोले: विकास नहीं थमेगा

छत्तीसगढ़ में विभिन्न मंत्रालयों से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए पूरी रूपरेखा निर्धारित : मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल


रायपुर, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि कैसे प्रदेश में विभिन्न मंत्रालयों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाता है।

उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हमने राज्य में विभिन्न प्रकार के मंत्रालय से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए पहले से ही पूरी रूपरेखा निर्धारित की हुई है। हम हर कदम उसी रूपरेखा के आधार पर उठाते हैं।

मंत्री ने कहा कि हम प्रदेश में विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान करने के लिए सभी मंत्रियों को आमंत्रित करते हैं। सभी एक मेज पर बैठकर संवाद का सेतु करके विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर विचार मंथन करते हैं। इसके बाद फिर उसका समाधान कैसे किया जाए, इस बारे में विचार विमर्श करते हैं। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि किसी भी प्रकार की समस्या की वजह से राज्य में विकास का काम शिथिल नहीं हो। इसी को देखते हुए हमने इस तरह की व्यवस्था को विकसित करने प्रयास किया है, जिसके तहत हम मौजूदा समय में काम कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि इससे पहले भी हमने इसी तरह की बैठक का आयोजन किया था, जिसमें विभिन्न विभागों के मंत्री शामिल हुए थे। चर्चा के दौरान करीब 100 से ज्यादा समस्याओं का जिक्र किया गया है, जिसमें से हमने फौरन 16 समस्याओं का समाधान किया। उस दौरान, हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि इस दिशा में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं किया जाए, क्योंकि अगर हम इस दिशा में किसी भी प्रकार का विलंब करते हैं, तो निश्चित तौर पर इससे प्रदेश में विकास से जुड़े काम बाधित होंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक हमने इस तरह की बैठक से करीब 50 प्रतिशत समस्याओं का समाधान कर लिया है। लेकिन, कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिनका समाधान करने के लिए हमें उचित समय की जरूरत होगी। मिसाल के तौर पर अगर आप परिवहन से जुड़ी समस्याओं का समाधान की बात करें, तो अभी इसका समय नहीं है। लेकिन, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जैसे ही इसका उचित समय आएगा, हम निश्चित तौर पर इसका समाधान करेंगे।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,530
Messages
10,567
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top