पटना के 'मरीन ड्राइव' का बक्सर तक फैलेगा जाल, मंत्री दिलीप जायसवाल ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

पटना 'मरीन ड्राइव' का बक्सर तक होगा विस्तार, मंत्री दिलीप जायसवाल ने विधानसभा में किया ऐलान


पटना, 25 फरवरी। बिहार की राजधानी पटना के मरीन ड्राइव यानी जेपी गंगा पथ का विस्तार अब बक्सर तक किया जाएगा। बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार का सपना इस पथ को बक्सर से लेकर फरक्का तक ले जाने का है।

दरअसल, बिहार विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को भाजपा के विधायक मिथिलेश तिवारी ने प्रश्नकाल में इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाया कि जेपी गंगा कॉरिडोर के तहत कोईलवर तक कार्य से लोगों में खुशी है, लेकिन कोईलवर से आगे बक्सर तक विस्तार की क्या योजना है?

उन्होंने कहा कि बक्सर के लोगों की मांग है कि इसका विस्तार बक्सर तक किया जाए। इस प्रश्न के जवाब में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "पहले यहां के लोग महाराष्ट्र मरीन ड्राइव देखने जाते थे, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच का परिणाम है कि आज लोग गंगा पथ पर जाकर उसे मरीन ड्राइव बता रहे हैं।"

मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार गंगा किनारे सड़क और जलमार्ग को जोड़कर एक बड़े विजन पर काम कर रही है। इस पथ के निर्माण के लिए एक तरफ कोईलवर और एक तरफ बिदुपुर तक बढ़ाया जा रहा है। निश्चित रूप से आने वाले समय में गंगा पथ बक्सर से लेकर फरक्का तक जाने का सपना सरकार का है।

इस पर विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सपना नहीं दिखाया जाए, बल्कि इसकी घोषणा की जाए। इस बीच, मंत्री विजय कुमार चौधरी ने खड़े होकर कहा कि सदन के सदस्यों से मेरा अनुरोध है कि अब गंगा पथ को मरीन ड्राइव नहीं कहा जाए, क्योंकि हाल की सूचना है कि मुंबई के लोग भी कह रहे हैं कि मुंबई मरीन ड्राइव को गंगा पथ जैसा बनाया जाए। अब सुंदरता और आकर्षण का पैमाना गंगा पथ बन गया है, इसलिए मरीन ड्राइव कहने का कोई मतलब नहीं है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top