'देवदास' के 'मार डाला' गाने की छिपी कहानी: माधुरी-शाहरुख ने झेले थे ऐसे दर्द, जानकर रह जाएंगे हैरान

बेहद मुश्किल था देवदास का गाना 'मार डाला' शूट करना, माधुरी और शाहरुख दोनों को झेलना पड़ा था दर्द


मुंबई, 25 फरवरी। 2002 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन, और शाहरुख खान की क्लासिक फिल्म 'देवदास' आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है।

फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान का रोमांस और बिछड़ने की तड़प ने फैंस को रोने पर मजबूर कर दिया था लेकिन वहीं माधुरी दीक्षित के किरदार ने भी महफिल लूट ली थी। शाहरुख और माधुरी का खामोश रोमांस पर्दे पर खिलकर आया लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस रोमांस को बारीकी से पर्दे पर उतारने के लिए शाहरुख और माधुरी दोनों को दर्द झेलना पड़ा था।

'देवदास' का गाना 'मार डाला' सभी को याद होगा। फिल्म में चंद्रमुखी बनी माधुरी ने एक तवायफ का रोल प्ले किया था और उस किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए भारी कपड़े और गहने तक पहने थे। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंची माधुरी ने खुलासा किया कि फिल्म 'देवदास' की शूटिंग करना उनके लिए सबसे ज्यादा मुश्किल था क्योंकि उतने भारी कॉस्टयूम होते थे कि उन्हें पहनकर एक्ट कर पाना मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने बताया कि कैसे एक सीन में उन्हें अपने भारी दुपट्टे के सिरे को शाहरुख के मुंह पर अदाओं के साथ मारना था, लेकिन दुपट्टे के छोर पर भारी गोल-गोल मोती लगे थे। जब पहली बार मारा तो बहुत तेज लगा और मैं भी डर गई, लेकिन शाहरुख ने कहा कि जोर से मारो…एक बार में सीन कर लो, नहीं तो मुझे बार-बार मार खानी पड़ेगी। अभिनेत्री ने बताया कि भारी गोल-गोल मोती उनके माथे पर बार-बार लग रहे थे और वो बहुत पेनफुल था।

वहीं जैकी श्रॉफ ने बताया कि जब 'मार डाल' शूट हो रहा था, तो माधुरी को बार-बार घूमना पड़ रहा था, लेकिन वे पहले रुक जाती थी और उनकी ड्रेस बाद में रुकती थी और उनका बैलेंस भी बिगड़ने से बचा था।

बता दें कि माधुरी ने गाने में जो अनारकली ड्रेस पहनी थी, उसे मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला ने डिजाइन किया था और अनारकली सूट को बनाने में दो महीने का समय लगा था, जिसमें सूट से लेकर दुपट्टे तक में मिरर वर्क और भारी गोटे का काम हुआ था। तैयार होने के बाद कॉस्टयूम का वजन तकरीबन 10 किलोग्राम था।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top