ब्रजेश पाठक बोले: यूपी वैश्विक स्तर पर निवेश का प्रमुख केंद्र, औद्योगिक जगत में नंबर वन बनने की ओर अग्रसर

निवेश के मामले में नंबर वन बन रहा उत्तर प्रदेश : ब्रजेश पाठक


लखनऊ, 25 फरवरी। उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राज्य में बढ़ते निवेश और विकास को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों का दौरा कर रहा है और लाखों करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को लेकर रोजाना सुर्खियां बन रही हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि वैश्विक स्तर पर उत्तर प्रदेश निवेश का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की ओर से वे प्रतिनिधिमंडल का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज उत्तर प्रदेश निवेश के मामले में औद्योगिक जगत में नंबर एक बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को यह स्वीकार नहीं हो रहा कि उत्तर प्रदेश के आम नागरिक और गरीब वर्ग के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से विपक्ष असहज महसूस कर रहा है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही गरीब कल्याण योजनाओं और उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, निवेश वृद्धि और रोजगार के अवसरों के कारण राज्य तेजी से प्रगति की राह पर बढ़ रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की नीतियों और विकास कार्यों के चलते उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा। राज्य की विकास यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है और इसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

बता दें कि सीएम योगी जापान दौरे पर हैं। टोक्यो पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने जापान की दिग्गज वैश्विक ट्रेडिंग और निवेश कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top