सपा देश के साथ मजबूती से खड़ी, एआई समिट में कांग्रेस के प्रोटेस्ट का तरीका गलत : आशुतोष वर्मा

सपा देश के साथ मजबूती से खड़ी, एआई समिट में कांग्रेस के प्रोटेस्ट का तरीका गलत : आशुतोष वर्मा


लखनऊ, 25 फरवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आशुतोष वर्मा ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस तरह से प्रोटेस्ट कर गलती की है।

लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में आशुतोष वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस बात को साफ कर चुकी है कि जब बात देश की होती है तो हम देश के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। जहां तक एआई समिट की बात है और प्रदर्शन की बात हो रही है तो इसे सपा राजनीतिक तौर पर ठीक नहीं मानती है। मैं कांग्रेस से एक चीज कहना चाहता हूं कि यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं था। वहां देशभर से लोग आए थे। इस दौरान यह प्रोटेस्ट नहीं होना चाहिए था क्योंकि हमारे पास कई ऐसे मुद्दे थे, जिन्हें लेकर हम सरकार को घेर सकते थे। लेकिन, कांग्रेस की ओछी हरकत से सभी का ध्यान मुद्दों से हट गया। लड़ाई राजनीतिक तौर-तरीके से ही लड़नी चाहिए, देश की अस्मिता को ताक पर रखकर नहीं लड़ा जा सकता है।

पीएम मोदी के इजरायल दौरे को लेकर सपा नेता ने कहा कि इजरायल के साथ संबंध ईरान को ताक पर रखकर नहीं होना चाहिए। ईरान बहुत पुराना मित्र रहा है, सदियों तक सांस्कृतिक रिश्ते रहे हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि भारत और ईरान की संधि की बात करते हैं, हमने व्यापार भी किया है। किसी भी देश के साथ संबंध में दूसरे देश को ताक पर नहीं रखना चाहिए। भाजपा के लोग इजरायल की बात कर ईरान और फिलिस्तीन को निशाना बना रहे हैं, यह ठीक नहीं है।

शंकराचार्य पर लग रहे आरोपों पर सपा नेता ने कहा कि भाजपा सनातन की बात करती है, लेकिन इस देश में शंकराचार्य पर ही आरोप लगा रहे हैं, वो भी झूठे। राजनीति इस हद तक गिर गई है कि आप ऐसे आरोप लगाएंगे?

उन्होंने कहा कि केरल का नाम केरलम किया गया। यह अच्छी बात है। लेकिन, भाजपा इसमें भी अपनी पीठ ठोक रही है। आप पीएमओ में बैठते हैं तो लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहिए, लेकिन देश का कुछ भला नहीं हुआ है। भाजपा कामों का ढिंढोरा ज्यादा पीटती है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,393
Messages
10,430
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top