सोनिया विहार में बेकाबू डंपर का कहर: बाइक सवारों को रौंदा, 10 साल की मासूम की मौत, दो भाई गंभीर घायल

सोनिया विहार में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची की मौत और दो भाई घायल


नई दिल्ली, 25 फरवरी। पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 10 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने विधिक कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, सोनिया विहार पहला पुश्ता पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक, उसका 13 वर्षीय भाई और 10 वर्षीय बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। जबकि दोनों भाइयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं, घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुश्ता रोड पर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस रोड पर डंपर और ट्रकों के आने पर रोक है। इसके बावजूद यहां भारी वाहन चलते हैं और दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

पुलिस ने बताया कि 25 फरवरी को लगभग रात 12:50 बजे सोनिया विहार थाने में एक जानलेवा दुर्घटना की सूचना मिली। तीसरे पुश्ता स्थित घटनास्थल पर पहुंचने पर तीन लोग मिले, जिन्हें तुरंत जीटीबी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

तीनों घायलों में से एक 10 वर्षीय बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है। सोनिया विहार थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।

बताया जा रहा है कि पहला पुश्ता निवासी अंकुर कुमार मंगलवार को अपने भतीजे की शादी में गए थे। जहां से देर रात अपने भाई और छोटी बहन को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान पहला पुश्ता के पास अचानक सड़क पर उनकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,403
Messages
10,440
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top