शंकराचार्य पर ऐसे आरोप लगाना गलत, पद की गरिमा बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर जांच जरूरी : अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य पर ऐसे आरोप लगाना गलत, पद की गरिमा बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर जांच जरूरी : अविमुक्तेश्वरानंद


वाराणसी, 25 फरवरी। बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, और अब उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट का रुख किया है।

अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने ऊपर लगे आरोपों और मामले की स्पष्टता से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यूपी पुलिस पर जनता को भरोसा नहीं है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि अब जांच शुरू हो चुकी है। इसीलिए हमारे लोगों को ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहिए और न ही इसे किसी भी तरह से प्रभावित करने की कोशिश करनी चाहिए। इसलिए, हमारा मानना है कि पहले जो सवाल पूछे गए थे, हम लोगों ने उनका जवाब दिया और यही काफी है। अब इस बारे में ज्यादा कुछ कहने को नहीं बचा है। जांच जारी है और जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगी, तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आ जाएंगे।

पुलिसवालों के साथ फोटो वायरल होने के सवाल पर उन्होंने कहा, "हमने पूछा कि फोटो कहां से मिला तो उन्होंने बताया कि उन्हीं के अकाउंट पर पोस्ट थी। अब सवाल है कि वे एआई जनरेटेड फोटो क्यों बना रहे हैं और पुलिसवालों के साथ हमारी घनिष्ठा क्यों साबित करना चाहते हैं। ये पता लगाना चाहिए कि फोटोज आई कहां से हैं।"

आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने पर 21 लाख का इनाम की घोषणा पर सफाई देते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि नाक तो क्या ही कोई काटेगा, लेकिन साधु-संतों के बीच इसको लेकर आक्रोश है, जो ऐसे निकल रहा है। हमारे धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है, और यह सिर्फ दुख और गुस्सा है, जो शब्दों के जरिए निकलकर आ रहा है।

अपने ऊपर लगे आरोपों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, "किसी बड़े पद पर बैठे शंकराचार्य पर ऐसे आरोप लगाना बहुत गलत है और बड़े स्तर पर मामले की जांच होनी चाहिए ताकि सनातन धर्म के इस सर्वोच्च पद की गरिमा बनी रहे। मामले में निष्पक्ष और स्पष्टता से जांच होनी चाहिए। हमारा मानना है कि हमारी तरह से ऐसा कुछ हुआ है, वो भी स्पष्ट हो जाना चाहिए और नहीं है तो भी स्पष्ट हो जाना चाहिए, लेकिन इसी के साथ उत्तर प्रदेश की पुलिस पर आम जनता का भरोसा नहीं है, इसलिए गैर-भाजपा राज्यों की पुलिस की एक कमेटी बनानी चाहिए। तभी मामले में सभी तथ्य उजागर होकर आएंगे।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top