अमेरिकी स्कूलों में AI का बढ़ता इस्तेमाल: सांसदों ने जताई चिंता, समय बचाने वाले टूल वरदान या अभिशाप?

अमेरिकी सांसदों ने स्कूलों में एआई के अधिक उपयोग पर की चर्चा, दुरुपयोग पर जताई चिंता


वाशिंगटन, 25 फरवरी। अमेरिकी सांसदों ने स्कूलों में तेजी से प्रयोग हो रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर चर्चा की। जिसमें शिक्षकों को समय बचाने वाले उपकरणों को अपनाने की सलाह दी, लेकिन गोपनीयता और शैक्षणिक अखंडता के लिए जोखिमों के बारे में चेतावनी भी दी।

"एक एआई-तैयार अमेरिका का निर्माण: एआई युग में शिक्षण" शीर्षक से आयोजित कांग्रेस की सुनवाई में सांसद केविन काइली ने कहा कि एआई का स्कूलों में पहले से ही व्यापक उपयोग हो रहा है। 2024-2025 के शैक्षणिक सत्र के दौरान अमेरिका के 60 प्रतिशत सरकारी स्कूल शिक्षकों ने अपने काम के लिए एआई टूल का उपयोग किया। शिक्षकों को इसके स्पष्ट लाभ मिले हैं।

काइली ने कहा, "जो शिक्षक हर हफ्ते एआई टूल का उपयोग करते हैं, उनका अनुमान है कि वे प्रति सप्ताह लगभग छह घंटे बचाते हैं। इसका मतलब एक वर्ष में यह लगभग छह सप्ताह के अतिरिक्त शिक्षण समय के बराबर है। हालांकि 70 प्रतिशत शिक्षक मानते हैं कि वे अपनी कक्षाओं में एआई का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए तैयार महसूस नहीं करते हैं।”

सर्वेक्षण के निष्कर्षों का हवाला देते हुए काइली ने कहा, “लगभग 40 प्रतिशत माध्यमिक और उच्च विद्यालय के छात्र स्वीकार करते हैं कि उन्होंने असाइनमेंट पूरा करने के लिए शिक्षक की अनुमति के बिना एआई का उपयोग किया है।”

वेस्ट वर्जीनिया की राज्य विद्यालय अधीक्षक मिशेल ब्लाट ने कहा कि उनके राज्य ने कठोर नियमों के बजाय दिशा-निर्देश अपनाए हैं। उन्होंने कहा, "2024 में हमने वेस्ट वर्जीनिया में जो दिशानिर्देश अपनाए थे, उनसे हमें कुछ सुरक्षा उपाय और सावधानियां लागू करने में मदद मिली। तब से हमने नए हालात सामने आने के साथ-साथ अपने दिशानिर्देश दस्तावेजों में दो बार बदलाव और संशोधन किए हैं।" हालांकि मिशेल ने कहा, “कक्षा में एआई कभी भी हमारे शिक्षकों का स्थान नहीं ले सकता।”

टीच फॉर अमेरिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारतीय अमेरिकी अनीश सोहोनी ने भी इस बात से सहमति जताई। उन्होंने कहा, “एआई शिक्षकों का स्थान नहीं ले सकता। एआई एक उपकरण है, सीखने का प्रथम स्तर नहीं। ” छात्र सबसे अच्छा तब सीखते या पढ़ते हैं जब वे सुरक्षित और जुड़ाव महसूस करते हैं। हम जानते हैं कि संबंध सीखने को गति देते हैं।”

उन्होंने बताया कि उनके संगठन ने हजारों शिक्षकों को प्रशिक्षित किया है। 2020 से 4800 से अधिक शिक्षकों को एआई का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया है।

कॉलेजों का प्रतिनिधित्व करने वाले डेविड स्लीखुइस ने कहा, "एआई पहले से ही कक्षाओं में समाहित है। एआई भविष्य की तकनीक नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जैसे-जैसे हम एआई के बारे में और एआई के साथ शिक्षण में आगे बढ़ते हैं, हम तकनीक पर अत्यधिक निर्भर न हो जाएं और आलोचनात्मक सोच कौशल अनिवार्य बने रहें।”

माइक्रोसॉफ्ट में शिक्षा और कार्यबल नीति की वरिष्ठ निदेशक एलिसन नॉक्स ने कहा कि शिक्षकों को “मार्गदर्शन और सुरक्षा उपाय” चाहिए। माइक्रोसॉफ्ट अपने किसी भी एआई मॉडल को जानकारी देने के लिए छात्रों के डेटा का उपयोग नहीं करता है, न ही हम इसे किसी तीसरे पक्ष के प्रदाताओं को प्रदान करते हैं। वे 13 वर्ष से कम आयु के बच्चे को चैटबॉट का उपयोग करने की अनुमति नहीं देंगे।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top