दिल्ली के समयपुर बादली में महिला और तीन बच्चों की हत्या, पति पर शक

दिल्ली के समयपुर बादली में महिला और तीन बच्चों की हत्या, पति पर शक


नई दिल्ली, 25 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली क्षेत्र में 4 लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतकों में एक महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह समयपुर बादली इलाके में एक महिला और उसके तीन बच्चों समेत एक परिवार के चार सदस्य अपने घर पर मरे हुए मिले। शुरुआती जांच के मुताबिक, पति, जो आजादपुर मंडी में डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता है, उसी पर चारों की हत्या करने का शक है। घटना के बाद से वह फरार है।

चारों मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही, पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। हालांकि, अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

इससे पहले, मंगलवार को दिल्ली के पूर्वी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्टार सिटी मॉल की बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक होंडा सिटी कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। जानकारी के अनुसार, घटना मयूर विहार इलाके में हुई, जहां सुबह करीब 8 बजे मॉल कर्मचारियों की नजर रात से खड़ी एक कार पर पड़ी। कार के शीशे बंद थे और अंदर किसी तरह की हलचल दिखाई नहीं दे रही थी।

संदेह होने पर जब कार का दरवाजा खोला गया तो अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। करीब से देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मयूर विहार थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में कार के अंदर किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले। आशंका जताई गई कि मामला आत्महत्या का हो सकता है, या फिर बंद कार में दम घुटने से मौत हुई हो। हालांकि हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,327
Messages
10,364
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top