हाईनान एफटीपी से अधिक माल का आयात

हाईनान एफटीपी से अधिक माल का आयात


बीजिंग, 24 फरवरी। वर्ष 2026 के वसंतोत्सव की छुट्टियों के दौरान दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के हाईखो शहर के सीमा शुल्क विभाग ने हाईनान द्वीप पर कुल 2 अरब 72 करोड़ युआन की शुल्क मुक्त बिक्री की निगरानी की, जो पिछले साल की इसी अवधि से 30.8 प्रतिशत अधिक है।

बेची गई वस्तुओं की संख्या 19 लाख 97 हजार थी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 21.9 फीसदी ज्यादा है। वहीं, खरीदारों ने 3 लाख 25 हजार बार खरीदारी की, जिसकी वृद्धि दर 35.4 प्रतिशत है।

बताया जाता है कि वसंतोत्सव की छुट्टियों के दौरान हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह से "शून्य टैरिफ" नीति के तहत करीब 4 करोड़ 86 लाख युआन के माल का आयात किया गया। टैक्स में 94 लाख 23 हजार 200 युआन की कमी और छूट हुई।

एफटीपी के कस्टम बंद होने के फायदे से वसंतोत्सव की छुट्टियों के दौरान हाईनान बंदरगाह से कुल 1 अरब 42 करोड़ 60 लाख युआन के सामान का आयात किया गया। इसमें मुख्य रूप से कच्चा तेल और कोयला आदि शामिल हैं।

वहीं, 34 करोड़ 40 लाख युआन के सामान का निर्यात किया गया, जिसमें रासायनिक उत्पाद और रेपसीड तेल आदि शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top